यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रुड़की : युवक की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
उत्तर प्रदेश के थाना पुरकाजी अंतर्गत ग्राम तुगलकपुर निवासी सतवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 6 नवंबर को ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, मंगलौर: उत्तर प्रदेश के थाना पुरकाजी अंतर्गत ग्राम तुगलकपुर निवासी सतवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 6 नवंबर को उसके पुत्र सुमित और दीपांशु बाइक पर रुड़की के ढंडेरा में अपनी बुआ के घर भैया दूज लेकर गए थे।
शाम के समय जब वह बाइक से वापस लौट रहे थे बाइक को सुमित चला रहा था और दीपांशु पीछे बैठा हुआ था। जब वह नारसन क्षेत्र के मोहम्मदपुर झाल के पास पहुंचे तो सामने से तेजी के साथ आती एक अन्य मोटरसाइकिल सवार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी थी। जिसमें दीपांशु और सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया था जहां पर दीपांशु की उपचार के दौरान मौत हो गई थी जबकि सुमित का अभी भी उपचार चल रहा है पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपित की बाइक के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोर्ट के आदेश पर पति समेत 13 पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
एक विवाहिता ने कोर्ट के आदेश पर पति समेत 13 व्यक्तियों पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाये है। विवाहिता ने अपने जेठ पर भी गंभीर आरोप लगाये है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी फरवरी 2020 में फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उप्र निवासी अंकित से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। जब विवाहिता ने इसका विरोध किया तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। विवाहिता का आरोप है कि जेठ ने उसके साथ गलत काम किया।
सुसरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पुलिस से भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद विवाहिता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति अंकित, ससुर विरेंद्र, सास स्नहेलता, जेठ नीटू, जेठानी आशू, ननद रीता निवासी फतेहपुर , रिश्तेदार रमेश, मित्रा निवासी भैंसराव, छुटमलपुर, राजपाल निवासी नौरंगपुर, थाना मुजफ्फराबाद, राजेंद्र, उषा, संजय निवासी चमारीखेड़ा जिला सहारनपुर तथा बिचौलिया मंयक निवासी भगवानपुर क्षेत्र पर मुकदमा दर्ज किया है।
