विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun Crime News: प्रधानाचार्य ने की छात्रा के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 14 Oct 2021 11:05 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 14 Oct 2021 09:32 PM (GMT+05:30)

देहरादून एक सरकारी प्रधानाचार्य की ओर से स्कूल की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

एक सरकारी प्रधानाचार्य की ओर से स्कूल की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है
एक सरकारी प्रधानाचार्य की ओर से स्कूल की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है

जागरण संवाददाता, देहरादून: नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में प्रेमनगर थाने की पुलिस ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिंगली के प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित प्रधानाचार्य फरार है, पुलिस गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

एसओ कुलदीप पंत ने बताया कि गुरुवार को प्रेमनगर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी। जिसमें उसने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य शिव प्रसाद तोमर उसके परिचित हैं। वह अक्सर पर घर पर आते-जाते रहते थे। प्रेमनगर के एक स्कूल में उनकी पुत्री 11वीं की छात्रा है। बुधवार की रात में करीब नौ बजे प्रधानाचार्य तोमर घर पर पहुंचे और इसके बाद नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर वह वहां से फरार हो गए। एसओ ने बताया कि प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है।

चरस व शराब तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

रायवाला: रायवाला पुलिस ने 230 ग्राम चरस व देशी शराब के 61 पव्वे के साथ दो अलग-अलग आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष भुवनचंद्र पुजारी ने बताया कि आनंदोत्सव आश्रम के पास चेङ्क्षकग के दौरान एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा और उसने अपनी जेब से कुछ सामान फेंकने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने तुरंत उसे दबोच लिया।

यह भी पढ़ें- देहरादून: समाज कल्याण सहायक निदेशक एनके शर्मा पर मुकदमे का आदेश, जानिए वजह

 

तलाशी लेने पर उसके पास चरस बरामद हुई। उसकी पहचान देवी दत्त भट्ट निवासी गंगासूरजपुर कालोनी हरिपुरकलां रायवाला के रूप में हुई है। चरस वह रायवाला ऋषिकेश में स्कूल कालेज के बच्चों को बेचता था। वहीं सत्यनारायण मंदिर के पास चेकिंग के दौरान बाइक से शराब तस्करी कर रहे आरोपित अरङ्क्षवद राम निवासी चम्पारन बेतिया हाल निवासी ढालवाला टिहरी गढ़वाल को पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें:- Dehradun Crime News: देहरादून में 28 ग्राम स्मैक बरामद, चार आरोपित गिरफ्तार