प्रॉपर्टी डीलर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपित गिरफ्तार
पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की खुदकुशी के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसपर प्रॉपर्टी डीलर को उकसाने का आरोप लगा है।
देहरादून, जेएनएन। प्रॉपर्टी डीलर की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उस पर संजय को धमकाने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है।
एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि शनिवार दोपहर को संजय भंडारी निवासी चाणक्य मार्ग, सुभाषनगर, क्लेमेनटाउन की पत्नी बेटी के साथ अस्पताल में किसी को देखने गई थी। वहां से लौटी तो कई बार आवाज लगाने पर अंदर से दरवाजा नहीं खुला। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो संजय किचन में छत के कुंडे से बंधी रस्सी से लटक रहे थे।
आनन-फानन में संजय को फंदे से उतारकर पास ही के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके से सुसाइड नोट और संजय के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया गया। परिजनों ने बताया कि संजय प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ ठेकेदारी भी करते थे। उनपर काफी कर्जा चढ़ा हुआ था। जिन लोगों से उन्होंने पैसे ले रखे थे, वह अब वापस मांग रहे थे।
संजय ने सुसाइड नोट में कुछ लोगों के नाम लिखे हैं। एसओ ने बताया कि शिवबालक वर्मा पुत्र तिलक राज वर्मा निवासी गुरुद्वारा कॉलोनी ने भी संजय को पैसे के लिए फोन किया था। संजय की पत्नी की तहरीर पर शिवबालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर, जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:गृह क्लेश से परेशान पूर्व प्रधान के पति ने खुद को लगार्इ आग, मौत
यह भी पढ़ें: पेट्रोल छिड़क एक शख्स ने खुद को लगार्इ आग, गंभीर घायल
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पुलिस के सिपाही ने टावर से लगाई छलांग, मौत