मेरठ के कारोबारी के अपरहण के मामले में पुलिस ने युवती को किया गिरफ्तार, पढ़ें खबर
मेरठ के कारोबारी मनोज गुप्ता के अपरहण के मामले में पुलिस ने आरोपी युवती को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
By sunil negiEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2016 01:37 PM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2016 01:38 PM (IST)
देहरादून। मेरठ के कारोबारी मनोज गुप्ता के अपरहण के मामले में पुलिस ने आरोपी युवती को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
बीती देर रात पुलिस ने आरोपी युवती ममता मसीह निवासी-418, स्ट्रीट नंबर-13ए, रंगपुरी, महिपालपुर को दिल्ली एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि ममता दिल्ली में एक स्पा सेंटर में काम करती है। स्पा सेंटर में मुख्य आरोपी विनय त्यागी और विकास जाते थे। इसी दौरान दोनों की ममता से दोस्ती हुई। अपहरण के लिए ममता का प्रयोग किया गया। आज पुलिस ममता को कोर्ट में पेश करेगी।
पढ़ें:-देहरादून पहुंची जाट आरक्षण की आंच, मांगों को लेकर निकाली रैली
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें