रैली निकाल लिया पेड़ों को बचाने का संकल्प
संवाद सूत्र डोईवाला ²ष्टिकोण समिति ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तारीकरण में थानों वन रेंज के करीब दस हजार पेड़ों को बचाने के लिए दूसरे दिन भी आंदोलन जारी रखकर रैली निकाल पेड़ों को बचाने का संकल्प लिया।
संवाद सूत्र, डोईवाला :
²ष्टिकोण समिति ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तारीकरण में थानों वन रेंज के करीब दस हजार पेड़ों को बचाने के लिए दूसरे दिन भी आंदोलन जारी रखकर रैली निकाल पेड़ों को बचाने का संकल्प लिया। एएसके ग्रुप, मिट्टी फाउंडेशन, एचएसआइ, मैड फाउंडेशन, एफएफआइ संगठन, हिमालय पुत्र संगठन आदि सामाजिक संगठनों ने ²ष्टिकोण समिति के इस आंदोलन को समर्थन दिया है।
²ष्टिकोण समिति के अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण मामले में स्थानीय जनता की राय नहीं ली गई। इसके लिए जन आंदोलन चलाया जाएगा। मैड संस्था के करण कपूर ने कहा कि भारी मात्रा में पेड़ों को काटा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। पर्यावरण प्रेमी विनोद बगियाल ने कहा कि लगातार पेड़ों के कटने से उत्तराखंड की स्थिति दिल्ली-मुंबई जैसी हो जाएगी। कहा कि पर्यावरण की ²ष्टि से वनों को बचाने के साथ ही जंगली जीव-जंतुओं का जीवन बचाने के लिए भी लिए हमें मिलकर अभियान चलाना होगा। इस दौरान ²ष्टिकोण समिति के उदय उनियाल, सलोनी रावत, आयुष जोशी, प्रतीक बहुगुणा, मनीष यादव, अमित सैनी, राहुल सैनी, रवि बिष्ट, सावन राठौर व शुभम कंबोज, आसिफ हसन आदि भी शामिल थे। इससे पूर्व विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों कार्यकत्र्ताओं व पदाधिकारियों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधे और मानव श्रृंखला बनाकर पेड़ों को बचाने की अपील की।
हिमालय पुत्र संगठन ने भी दिया समर्थन
हिमालय पुत्र संगठन ने ²ष्टिकोण समिति के अभियान का समर्थन कर आंदोलन में शिरकत की। उन्होंने पेड़ों को काटे जाने का विरोध किया। इस दौरान अध्यक्ष नवीन बंगवाल, महामंत्री आशीष रतूड़ी, मीडिया प्रभारी आशीष यादव आदि शामिल रहे।