Move to Jagran APP

मिस्र के प्याज ने दी राहत, दाम घटने से लौटा रसोई का जायका Dehradun News

दून में मिस्र से भारी मात्रा में प्याज आयात होने से आपूर्ति काफी हद तक पटरी पर आ गई है। नासिक से भी आवक बढ़ चुकी है और दाम में गिरावट आने लगी है।

By BhanuEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 10:17 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 10:17 AM (IST)
मिस्र के प्याज ने दी राहत, दाम घटने से लौटा रसोई का जायका Dehradun News
मिस्र के प्याज ने दी राहत, दाम घटने से लौटा रसोई का जायका Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। बीते करीब तीन माह से आम आदमी को रुला रहा प्याज धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। मिस्र से भारी मात्रा में प्याज आयात होने से आपूर्ति काफी हद तक पटरी पर आ गई है। नासिक से भी आवक बढ़ चुकी है और दाम में गिरावट आने लगी है। ऐसे में आम आदमी भी कुछ राहत महसूस कर रहा है। उम्मीद है जल्द प्याज के दाम सामान्य हो जाएंगे।

loksabha election banner

देहरादून में पिछले काफी समय से प्याज के दाम आसमान छू रहे थे। बाजार में 80 से 100 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचा जा रहा था। नासिक से आवक शुरू होने के बाद शहर में प्याज की आपूर्ति सामान्य होने लगी और दाम भी 70 रुपये के आसपास पहुंच गए। 

अब केंद्र सरकार ने मिस्र से 42 हजार टन प्याज आयात किया है। जिसके बाद प्रदेश सरकार और मंडी समिति के प्रयासों से मुंबई से मिस्र का प्याज दून भी पहुंचने लगा। देशभर की मंडियों से दून पहुंच रहे प्याज में करीब 30 फीसद प्याज मिस्र से आयातित है। 

अच्छी गुणवत्ता का यह प्याज भले ही नासिक से कुछ महंगा हो, लेकिन इसे भी अन्य प्याज की दर पर ही बेचा जा रहा है। दून में अब नासिक, इंदौर और अलवर से भी आवक बढ़ गई है। इससे थोक के दाम भी गिरने लगे हैं। निरंजनपुर मंडी में 1164 कुंतल प्याज पहुंचा। जिसमें सर्वाधिक साढ़े सात सौ कुंतल प्याज नासिक से था और ढाई सौ कुंतल प्याज मिस्र से आयातित शामिल है। 

मिस्र के प्याज का थोक भाव 67 रुपये प्रति किलो है, जिसे राशन की दुकानों पर 70 रुपये की दर से बेचा जा रहा है। वहीं, नासिक के प्याज का थोक भाव 55 रुपये आ गया है। बाजार में इसे 65 से 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है। अन्य मंडियों से आ रहा प्याज मंडी 50 और फुटकर में 60 रुपये किलो बिक रहा है।

यह भी पढ़ें: प्याज की आवक में हुआ सुधार, जल्द सामान्य होंगे दाम Dehradun News

जल्द सामान्य होंगे दाम 

निरंजनपुर मंडी के सचिव विजय थपलियाल के अनुसार, दून में प्याज की आवक में काफी सुधार आया है। नासिक के बाद अब मिस्र का प्याज भी पहुंच रहा है। थोक भाव में लगातार गिरावट आ रही है। उम्मीद है जल्द ही बाजार में प्याज के दाम सामान्य हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: आवक बढ़ने के बावजूद दून में प्याज के दाम में उछाल Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.