Move to Jagran APP

प्रदेश कांग्रेस की जंबो कमेटी तैयार, जल्द जारी हो सकती है सूची

इसे लोकसभा चुनाव में सबको साधने का दबाव ही कहा जाएगा, कांग्रेस हाईकमान टीम प्रीतम का जंबो आकार रखने पर राजी हुआ है।

By Edited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 10:32 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 09:16 AM (IST)
प्रदेश कांग्रेस की जंबो कमेटी तैयार, जल्द जारी हो सकती है सूची
प्रदेश कांग्रेस की जंबो कमेटी तैयार, जल्द जारी हो सकती है सूची

देहरादून, राज्य ब्यूरो। इसे लोकसभा चुनाव में सबको साधने का दबाव ही कहा जाएगा, कांग्रेस हाईकमान टीम प्रीतम का जंबो आकार रखने पर राजी हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की नई कार्यकारिणी का आंकड़ा सवा सौ को पार करने जा रहा है। इसमें 25 प्रदेश उपाध्यक्ष, 40 प्रदेश महामंत्री और 60 प्रदेश सचिव व कार्यकारिणी सदस्य बनने तय माने जा रहे हैं। 

loksabha election banner

प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर पार्टी ने पूर्व मंत्रियों व मंत्रियों के साथ ही विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को तरजीह दी है। वहीं महामंत्री पद पर पुराने वरिष्ठ नेताओं के साथ सुमित हृदयेश, भुवन कापड़ी, मुरली मनोहर, मुकेश नेगी जैसे चेहरे भी दिखाई दे सकते हैं। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की नई कार्यकारिणी पर हाईकमान की मुहर लग चुकी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन के वेणुगोपाल एक-दो दिन के भीतर इसे सूची को जारी कर सकते हैं। 

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक में भाग लेने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने शनिवार को दिल्ली में ही प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी की। 

इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी पुख्ता करने के साथ ही नई प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि, प्रदेश के वरिष्ठ नेता नई कार्यकारिणी को लेकर अभी मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं। 

सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर नई कार्यकारिणी का आकार बड़ा रखा गया है। इसमें 25 उपाध्यक्ष और 40 महामंत्री होंगे। उपाध्यक्ष पद पर विधायक आदेश चौहान, हरिद्वार से पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह, पूर्व मंत्रियों में मंत्री प्रसाद नैथानी और हरीशचंद्र दुर्गापाल, एसपी सिंह इंजीनियर, पृथ्वीपाल सिंह चौहान, इकबाल भारती, सरवरयार खान, सरदार इंद्रजीत सिंह बिंद्रा, योंगेंद्र खंडूड़ी, विजयपाल सिंह सजवाण, विक्रम सिंह नेगी व आरक्षित कोटे से गीता ठाकुर का स्थान तय माना जा रहा है। 

इसी तरह प्रदेश महामंत्री पद पर वर्तमान महामंत्री संगठन विजय सारस्वत के साथ ही संजय पालीवाल, मनमोहन मल्ल, सुमित हृदयेश, भुवन कापड़ी, याकूब सिद्दीकी, अनुपम शर्मा, लक्ष्मी राणा, शिल्पी अरोड़ा, नवीन जोशी, अरुण शुक्ला, राजेंद्र शाह, हरीश पनेरू, सूरत सिंह नेगी, हिमांशु गाबा, हरिकृष्ण भट्ट, सरदार दलजीत सिंह गौरेया, ख्रष्टी बिष्ट, पूनम भगत, राजपाल खरोला जैसे चेहरे दिखाई पड़ सकते हैं। पार्टी ने कोषाध्यक्ष का अहम पद सुनील गुलाटी को सौंपा है।

कारोबारी मोहन काला  कांग्रेस में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट पर अपनी स्थिति मजबूत करने में जुट गई है। इस कड़ी में पार्टी को प्रमुख कारोबारी और श्रीनगर विधानसभा सीट से निर्दल चुनाव लड़ चुके मोहन काला को अपने पाले में खींचने में कामयाबी मिली है। 

नई दिल्ली में मोहन काला प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रमुख कारोबारी मोहन काला बीते विधानसभा चुनाव में श्रीनगर सीट पर निर्दल खम ठोकते हुए तीसरे स्थान पर रहे थे।

मोहन काला के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि मोहन काला का फैसला बुद्धिमत्तापूर्ण है। इससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि देश में कांग्रेस की लहर चल रही है। 

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, मुख्य प्रचार समन्वयक धीरेंद्र प्रताप, प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी इंजीनियर, संजय पालीवाल, अजय सिंह, चौधरी राजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, मनौज जैन मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: चुनाव को देखते लोकलुभावन रहेगा उत्तराखंड सरकार का आगामी बजट

यह भी पढ़ें: महानगर कांग्रेस की जंबोजेट कार्यकारिणी घोषित, किशोर खेमा किया बाहर

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले त्रिवेंद्र के मास्टर स्ट्रोक से विपक्ष हुआ असहज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.