Move to Jagran APP

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका किया भावपूर्ण स्मरण

पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर भावपूर्ण स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष समेत कई भाजपाइयों ने दून स्थित दीनदयाल पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उधर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को भारत निर्माण को वैचारिक दिशा देने वाला पुरोधा बताया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 11:33 AM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 01:02 PM (IST)
पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर भावपूर्ण स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष बंशीधर भगत समेत कई भाजपाइयों ने दून स्थित दीनदयाल पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उधर, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को भारत निर्माण को वैचारिक दिशा देने वाला पुरोधा बताया। 

loksabha election banner

राज्यपाल ने कहा कि वह एक प्रखर राष्ट्रवादी, चिंतक और बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उनका एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है। समग्र और समावेशी विकास के लिए उनकी दृष्टि अतुलनीय थी। राज्यपाल शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित सेवा रत्न सम्मान समारोह में शामिल होंगी। राज्यपाल वर्चुअल आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेंगी।

उधर, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समॢपत रहा। वे महान चिंतक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही भाजपा सरकार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। नगर निगम परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा कार्यकर्त्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। भाजपा ऋषिकेश मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अनुशासन समिति पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र दत्त सकलानी ने कहां की पंडित दीनदयाल प्रखर राष्ट्रवादी एकात्म मानववाद को उन्होंने सर्वोपरि माना। पंडित दीनदयाल का सपना समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना रहा है। जिस पर संगठन और सरकार गंभीरता से काम कर रही है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही है। अंतोदय योजना पंडित उपाध्याय के सिद्धांतों से ही प्रेरित है। इस दौरान जीएमवीएन के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल, बृजेश चंद्र शर्मा, पुष्पा जोशी, अरविंद चौधरी, अरविंद गुप्ता, ऋषि राजपूत, सुरेश कंडवाल, राकेश चंद आदि शामिल हुए।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर डाला प्रकाश

सुद्दोवाला मंडल में बिधौली ग्राम सभा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के शुभ अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिधौली साईं मंदिर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर, मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फर्स्वाण, ग्राम प्रधान विमलेश गुलेरिया, रविंद्र कुकरेती, अनूप सेमवाल, वीके शर्मा, धीरज गुलेरिया, कविता क्षेत्री, माया पंत, अनुभव कुकरेती, सोहन कुमार, राजू थापा और गजेंद्र थापा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले,कुछ लोग किसानों को गलत रास्ते पर ले जाकर कर रहे राजनीति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.