चार ब्लॉकों में निर्विरोध चुने गए ब्लॉक प्रमुख
जागरण संवाददाता देहरादून पंचायत चुनाव में नाम वापसी के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो दा
जागरण संवाददाता, देहरादून : पंचायत चुनाव में नाम वापसी के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार मैदान में हैं। वहीं ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए चार ब्लॉकों सहसपुर, विकासनगर, रायपुर और डोईवाला में निर्विरोध निर्वाचन हो गया। इसी तरह चकराता ब्लॉक में ज्येष्ठ प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए विकास नगर, चकराता में निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए नाम वापसी हुई। इसके बाद जिपं अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित मधु चौहान और कांग्रेस समर्थित अंजिता पंवार के बीच जंग है। सहसपुर ब्लॉक से सीमा, विकासनगर ब्लॉक से जसविंदर सिंह, रायपुर ब्लॉक से दिव्या भारती और डोईवाला ब्लॉक से भवान सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चकराता ब्लॉक में निधि एवं शिवानी मल्ल, कालसी ब्लॉक में मठौर सिंह और सरदार सिंह राणा मैदान में है। चकराता में ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर विजय पाल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। रायपुर ब्लॉक में ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए इतवार सिंह व संजय सिंघवाल, कालसी में भवान सिंह व भीम सिंह, डोईवाला में उत्तरा देवी, मोनिका रयाल एवं शिवा गिरी, सहसपुर में गुलशन सिंह एवं राजीव पंवार, विकासनगर में प्रवीण कुमार एवं रमेश कुमार सैनी में टक्कर है। कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर चकराता ब्लॉक में शमशेर सिंह, विकासनगर में रेनू खान निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं रायपुर ब्लॉक में राजपाल एवं सुरेश, कालसी में किरन व रितेश, डोईवाला में आशीष रागड़, विजय शर्मा एवं विनोद राणा, सहसपुर से मंजू देवी एवं रचना खंडूरी मैदान में हैं।