विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, देखें उत्तराखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

Published: Sun, 10 Aug 2025 08:40 AM (IST)

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों से ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है। देहरादून समेत तीन जिलों में भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट
प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है। देहरादून समेत तीन जिलों में भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट

HighLights

  1. देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  2. अगले चार दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान
  3. पहाड़ों पर भारी वर्षा की चेतावनी

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं भारी वर्षा के दौर भी हो रहे हैं। पहाड़ों में भी मौसम का मिजाज डरा रहा है। अभी फिलहाल भारी वर्षा से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आज देहरादून समेत तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र वर्षा के दौर होने की आशंका है।

पहाड़ से मैदान तक बादलों का डेरा, कहीं-कहीं तीव्र बौछारों के आसार

शनिवार को देहरादून में रक्षाबंधन के पर्व पर मौसम का मिजाज राहतभरा रहा। दिनभर बादल मंडराते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि, आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। पहाड़ों पर कहीं-कहीं जोरदार वर्षा हुई।

गरुड़ में सर्वाधिक 66 मिमी वर्षा हुई। वहीं, बूढ़ा केदार में भी 30 मिमी से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा पहाड़ों में कई क्षेत्रों में 20 से 30 मिमी तक वर्षा हुई। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट रही और ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस कमी दर्ज की गई।

अगले कुछ दिन प्रदेश में कहीं-कहीं जारी रह सकता है भारी वर्षा का दौर

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के बागेश्वर, देहरादून व पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर व चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के आसार हैं, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर भी हो सकते हैं। अगले चार दिन मौसम इसी प्रकार का बना रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ेंः यूपी में भारी बारिश, नदी नाले उफान पर, अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर ओवरब्रिज धंसा; बिहार के बेगूसराय में बाढ़ के हालात