Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Citizenship amendment act: एचआरडी मंत्री निशंक बोले, नागरिकता कानून पर भ्रम फैला रहे विपक्षी दल

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Mon, 13 Jan 2020 05:31 PM (IST)

    मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि सीएए से डरने की जरूरत नहीं है। यह फैसला देश हित में लिया गया है।

    Hero Image
    Citizenship amendment act: एचआरडी मंत्री निशंक बोले, नागरिकता कानून पर भ्रम फैला रहे विपक्षी दल

    देहरादून, जेएनएन। देश के किसी भी नागरिक को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) से डरने की जरूरत नहीं है। यह फैसला देश हित में लिया गया है। विपक्षी दल इस कानून को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। यह बातें मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर में एक जनसभा में कहीं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर मंडल की ओर से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित जनसभा में वह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निशंक ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी दलों को इसका जवाब देना होगा। विभाजन के बाद पाकिस्तान में 22 प्रतिशत बौद्ध, जैन, सिख, ईसाई और हिंदू थे। वो बताएं कि 2011 में उनकी संख्या घटकर 3.7 प्रतिशत कैसे रह गई। विपक्षी दल खासकर कांग्रेस नागरिकता कानून को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जन जागरूकता अभियान चलाएं और जनता को इस भ्रमजाल से मुक्त करें। उन्होंने कहा कि दो निशान और दो विधान देश में नहीं चलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत ही कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त किया गया। उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। 

    मंडल अध्यक्ष पूनम ममगाईं ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों में हताशा और निराशा का माहौल बना हुआ है। इसलिए वह जानबूझकर नागरिकता संशोधन कानून पर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। रेशम फेडरेशन के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान उमेश वालिया, नीटू काम्बोज, लक्ष्मी गुसाईं, ईश्वर सिंह नेगी, जीतेंद्र सिंह रावत, जयश्री सजवाण आदि उपस्थित रहे। 

    घर-घर पहुंचे मसूरी विधायक 

    मसूरी विधायक गणेश जोशी ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में विजय कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं संग घर-घर जाकर पत्रक बांटे। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने युवाओं को ढाल बनाकर सीएए के संबंध में भ्रम फैलाया है। उनका यह कदम अत्यंत निंदनीय और देश हित में नहीं है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पार्षद सत्येंद्र नाथ, ओम प्रकाश बावड़ी, एसएस बिष्ट, पन्न गौड़, एमपीएस गौड़ आदि उपस्थित रहे। 

    सीएए के समर्थन में निकाली तिरंगा यात्रा 

    नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गांधी पार्क से पलटन बाजार, मच्छी बाजार होते हुए मन्नू गंज चौक पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा की शुरुआत राजपुर रोड विधायक खजान दास, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, उत्तराखंड भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र कटारिया व पूर्व अध्यक्ष पुनीत मित्तल ने झंडी दिखाकर की। 

    उन्होंने कहा की नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन भारत का हर नागरिक करता है। मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने एक विधान-एक निशान को साकार किया है। इस दौरान उपाध्यक्ष हरीश, आशीष, वार्ड अध्यक्ष अनूप गोयल, अभिषेक, पवन, मनोज जोशी, जितेंद्र खरबंदा, जितेंद्र आनंद, मीना कपूर, सविता वर्मा आदि उपस्थित रहे। 

    पाकिस्तानी रिफ्यूजी बोले, सीएए वरदान जैसा 

    पाकिस्तान से वर्षों पहले विस्थापित होकर दून आए लोगों ने सीएए को वरदान बताया। ठाकुरपुर में हुई रैली में पहुंचे बलराम चंढोक ने बताया कि वर्ष 1991 में पाकिस्तान छोड़कर दून में शरण ली थी। तब से यहीं रह रहे हैं। बलराम पाकिस्तान के बट्टा ग्राम में परिवार के साथ रहते थे, लेकिन भेदभाव और असुरक्षा के ने उन्हें भारत आने पर मजबूर कर दिया। बलराम ने बताया कि पाकिस्तान में उनकी बिरादरी के 10 परिवार रहते थे। इनमें से ज्यादातर दून आकर बस गए। उन्हीं की बिरादरी के अनिल रेकी साल 1997 में भारत आए थे। 

    अनिल बताते हैं कि सीएए से उन्हें भारत की नागरिकता मिलने की उम्मीद जगी है। उनके जैसे 80 लोग और हैं, जो दून में लगभग 25 साल से शरणार्थी बनकर रह रहे हैं। उम्मीद है उन सभी को जल्द भारतीय कहलाने का हक मिलेगा। 

    यह भी पढ़ें: Citizenship amendment act: उत्तराखंड में भाजपा ने जगह-जगह सीएए के समर्थन में निकाली रैली

    अजय भट्ट बोले, रोहिंग्या को देश में नहीं आने देंगे 

    नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में रुद्रपुर में रविवार को आभार जनसभा हुई। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अजय भट्ट ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश में प्रताड़ित किए जा रहे अल्पसंख्यक समुदाय को सीएए में नागरिकता दी जाएगी। रोहिंग्या को देश में नहीं आने देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पास किया गया सीएए नागरिकता देने का कानून है, ऐसे में किसी को डरने की जरूरत नहीं है। 

    यह भी पढ़ें: Citizenship amendment act: सीएम रावत बोले, अशांति फैलाने वालों से सावधान रहे युवा