स्लोगन प्रतियोगिता में शैली व अनुज प्रथम
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित ओपन ऑनलाइन स्लोगन कलाचित्र व निबंध प्रतियोगिता में बच्चों के साथ युवा वर्ग ने अपनी प्रतिभा दिखाई। स्लोगन प्रतियोगिता में शैली शर्मा व अनुज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित ओपन ऑनलाइन स्लोगन, कलाचित्र व निबंध प्रतियोगिता में बच्चों के साथ युवा वर्ग ने अपनी प्रतिभा दिखाई। स्लोगन प्रतियोगिता में शैली शर्मा व अनुज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उप प्रभागीय वनाधिकारी नरेन्द्र नगर वन प्रभाग व कंजर्वेशन एंड रिसर्च फॉर इन्वायरनमेंट'केयर' उत्तराखंड के सयुंक्त तत्वावधान में प्रतियोगिता जूनियर, सीनियर व सामान्य तीन वर्गों में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के संचालक उप प्रभागीय वनाधिकारी मनमोहन सिंह बिष्ट व शिक्षक कमलेश्वर प्रसाद भट्ट ने बताया कि स्लोगन प्रतियोगिता के कक्षा छह से नौ में केवि ओएनजीसी, देहरादून की शैली शर्मा ने प्रथम कक्षा, 10 से 12 में राइंका बुरांसखंडा के अनुज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आर्य इंटर कालेज कोटद्वार की मंतशा को द्वितीय स्थान मिला। पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा छह से नौ वर्ग में वेस्टचेन्नई, तमिलनाडु की वी मैथिली ने प्रथम व क्वीन्स पब्लिक स्कूल की मल्लिका विश्वकर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 से 12 वर्ग में जसवंत मॉडर्न स्कूल देहरादून की कृष्णिका नेगी ने प्रथम व गुरु तेगबहादुर इंटर कॉलेज बुग्गावाला हरिद्वार की आयुषी सैनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सामान्य वर्ग में एसडीएमपीजी कॉलेज डोईवाला के अभिनय सेमल्टी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता कक्षा 6 से 9 वर्ग में राइंका बुरांसखंडा, देहरादून के आयुष ने प्रथम व सानिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 से 12 वर्ग में राइंका बुरांसखंडा, देहरादून की पूजा नौटियाल ने प्रथम व राइका बुरांसखंडा, देहरादून की कविता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि सामान्य वर्ग में प्रेमनगर, देहरादून के अंकित कैंतुरा प्रथम व एमपीजी कॉलेज मसूरी के सुमेर सिंह द्वितीय रहे।
प्रभागीय वनाधिकारी धर्म सिंह मीणा (आईएफएस) कहा कि जीवन में'कला'एवं'लेखन'की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उप प्रभागीय वनाधिकारी मनमोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को जल्द 'प्रशस्ति-पत्र'एवं विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।