विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड : राज्यसभा की सीट के लिए चुनाव में दावेदारी नहीं, निगाह रखेगी कांग्रेस

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 22 Oct 2020 07:56 AM (IST)

प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस से छिनने जा रही है। पार्टी इस मामले में प्रतिद्वंद्वी भाजपा को चुनौती ...और पढ़ें

प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस से छिनने जा रही है।
प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस से छिनने जा रही है।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस से छिनने जा रही है। पार्टी इस मामले में प्रतिद्वंद्वी भाजपा को चुनौती पेश करने के पक्ष में नहीं है। अलबत्ता, राज्यसभा की सीट के लिए हो रहे चुनाव पर पार्टी शिद्दत से निगाह गड़ाए हुए है। 

राज्यसभा सीट पर निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। यह सीट अभी तक कांग्रेस के कब्जे में रही है, लेकिन अब इस पर भाजपा का कब्जा होने जा रहा है। प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सत्तारूढ़ भाजपा को इस चुनाव में कांग्रेस की ओर से चुनौती नहीं मिलेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हहृदयेश का कहना है कि भाजपा के पास प्रचंड बहुमत है। ऐसे में कांग्रेस इस सीट के लिए दावेदारी पेश करने के पक्ष में नहीं है। 

अलबत्ता, प्रदेश की प्रमुख प्रतिपक्षी पार्टी कांग्रेस इस चुनाव पर नजर गड़ाए हुए है। पार्टी इस सीट पर भाजपा की रणनीति पर टकटकी लगाए हुए है। यही नहीं रणनीति के तहत तमाम समीकरणों पर भी पार्टी निगाह रख रही है। 

कांग्रेस का प्रदर्शन आज

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अतिक्रमण विरोधी अभियान के नाम पर ऋषिकेश में कई धार्मिक स्थलों के साथ-साथ शहीद स्मारक को तोडऩे के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों पर गुरुवार को प्रदर्शन और प्रदेश सरकार का पुतला दहन करेगी।प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सभी जिला इकाइयों को निर्देश दिए हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।