Move to Jagran APP

डीएवी पीजी कॉलेज में एनएसयूआइ ने प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ किया प्रदर्शन

डीएवी पीजी कॉलेज में एनएसयूआइ ने भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। संगठन का कहना है कि प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्रपिता का अपमान किया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 21 May 2019 03:22 PM (IST)Updated: Tue, 21 May 2019 03:22 PM (IST)
डीएवी पीजी कॉलेज में एनएसयूआइ ने प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ किया प्रदर्शन

देहरादून, जेएनएन। डीएवी पीजी कॉलेज में एनएसयूआइ ने भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। संगठन ने भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त कहने पर कड़ा विरोध जताया। संगठन का कहना है कि प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्रपिता का अपमान किया। इसके बाद भी भाजपा ने प्रज्ञा ठाकुर पर कोई कार्रवाई नहीं की। 

loksabha election banner

सोमवार को एनएसयूआइ के सदस्य डीएवी गेट पर एकत्रित हुए। संगठन ने यहां भाजपा और साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध में उनका पुतला भी फूंका। डीएवी छात्र संघ विवि प्रतिनिधि अंजलि चमोली ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाई थी। उनके हत्यारे को देशभक्त कहकर भाजपा नेता प्रज्ञा ने पूरे देश का अपमान किया है। इससे देशभर के लोगों की जनभावनाएं आहत हुई हैं। गांधी के हत्यारे को देशभक्त कहने वाली के खिलाफ इतने दिनों बाद भी भाजपा ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

यह भाजपा की संवेदनहीनता का सबूत है। भाजपा के खिलाफ देश को एकजुट होकर इस मामले में कार्रवाई की मांग करनी होगी। इस अवसर पर हिमांशु रावत, अमित ममगाईं, उदित थपलियाल, राजेश भट्ट, पंकज नेगी, अक्षत, दिपांशु शर्मा, अजय भंडारी, पीयूष, बॉबी भारती, अजय जोशी, विपुल गौड़ आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनावः मतगणना को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने की तैयारी पूरी

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, जरूर बनेगा लालढांग-चिलरखाल मार्ग

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.