Move to Jagran APP

देहरादून से दिल्‍ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर, अब सुबह छह बजे से मिलेगी वाल्वो बस

दिल्ली के लिए आरामदायक व वातानुकूलित सुपर डीलक्स बस सेवा वाल्वो में यात्रा करने की चाह रखने वालों के लिए राहत की अच्‍छी खबर है। रोडवेज प्रबंधन ने शनिवार से दिल्ली और गुरुग्राम के लिए वाल्वो बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 09:08 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 10:04 PM (IST)
रोडवेज प्रबंधन ने शनिवार से दिल्ली और गुरुग्राम के लिए वाल्वो बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। दिल्ली के लिए आरामदायक व वातानुकूलित सुपर डीलक्स बस सेवा वाल्वो में यात्रा करने की चाह रखने वालों के लिए राहत की अच्‍छी खबर है। रोडवेज प्रबंधन ने शनिवार से दिल्ली और गुरुग्राम के लिए वाल्वो बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद शुरू हुए अंतरराज्यीय बस संचालन के बाद से अब तक दिल्ली के लिए सिर्फ एक वाल्वो बस रात 11 बजे भेजी जा रही थी, लेकिन अब सुबह और दोपहर में भी वाल्वो बस मिलेंगी। शनिवार से पहली वाल्वो सेवा सुबह छह बजे से देहरादून से दिल्ली के लिए शुरू होगी। शनिवार से तीन, जबकि रविवार से कुल पांच वाल्वो बस सेवा का संचालन होने लगेगा।

loksabha election banner

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण अप्रैल में अंतरराज्यीय बस संचालन पर ब्रेक लग गया था। उसके बाद बीती एक जुलाई से हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के लिए साधारण बसों का संचालन शुरू हुआ था। अगले दिन दो जुलाई से रोडवेज ने वाया पांवटा साहिब-करनाल मार्ग से दिल्ली के लिए बस संचालन शुरू किया। बाद में आठ जुलाई से उत्तर प्रदेश से संचालन की अनुमति मिलने के बाद उत्तराखंड रोडवेज ने पहले की तरह सभी शहरों के लिए साधारण बसों का संचालन शुरू कर दिया था। गर्मी के मौसम में यात्रियों की डिमांड को देखते हुए 14 जुलाई से दिल्ली के लिए एक वाल्वो बस का संचालन शुरू किया गया था, लेकिन यह एकमात्र बस रात 11 बजे जा रही थी। शुक्रवार को मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने मार्गों पर यात्रियों की समीक्षा की। जिसके बाद वाल्वो बसों की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए।

मंडल प्रबंधक ने बताया कि शनिवार से देहरादून से दिल्ली के लिए पहली वाल्वो बस सुबह छह बजे चलेगी, जो दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह बस दोपहर तीन बजे दिल्ली से चलकर रात 10 बजे देहरादून पहुंचेगी। इसके बाद देहरादून से दूसरी वाल्वो रात्रि सवा 10 बजे गुरुग्राम के लिए चलेगी जो सुबह साढ़े सात बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। यह बस सुबह साढ़े आठ बजे गुरुग्राम से चलकर शाम पांच बजे देहरादून पहुंचेगी। इसके बाद रात 11 बजे दिल्ली के लिए वाल्वो चलेगी जो सुबह छह बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह बस सुबह सात बजे दिल्ली से वापस चलकर दोपहर दो बजे देहरादून पहुंचेगी। पहले दिन के संचालन के बाद बसों का संचालन अपने रूटीन में आ जाएगा।

शनिवार से मथुरा और शाहजहांपुर के लिए साधारण बस सेवा

ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक केपी सिंह ने बताया कि शनिवार से देहरादून से मथुरा और बरेली-शाहजहांपुर के लिए भी रोडवेज की सीधी साधारण बस सेवा शुरू होगी। देहरादून से मथुरा के लिए बस रोजाना सुबह छह बजे चलेगी और मथुरा से यह बस अगले दिन सुबह साढ़े छह बजे वापस चलेगी। देहरादून से बरेली-शाहजहांपुर के लिए बस रोजाना दोपहर तीन बजे संचालित होगी और शाहजहांपुर से अगले दिन सुबह 10 बजे वापस चलेगी।

रविवार से दो और वाल्वो बस सेवा

रविवार से दिल्ली और गुरुग्राम के लिए दो वाल्वो सेवा और शुरू हो जाएंगी। मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि रविवार से सुबह 10 बजे वाल्वो गुरुग्राम के लिए चलेगी और शाम साढ़े सात बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। यह बस रात साढ़े आठ बजे गुरुग्राम से वापस चलकर सुबह साढ़े पांच बजे देहरादून पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर एक बजे दिल्ली के लिए वाल्वो संचालित होगी जो रात आठ बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह बस दिल्ली से रात साढ़े 10 बजे वापस चलकर सुबह साढ़े पांच बजे देहरादून पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें:-दिल्ली से देहरादून आ रही वाल्वो बस का एसी खराब, यात्रियों ने किया हंगामा; 220 रुपये रिफंड कर मामला सुलझाया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.