Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब जल्द हो सकता है उत्तराखंड में त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल का विस्तार

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 21 Feb 2020 08:21 PM (IST)

    उत्तराखंड में त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल का बहु प्रतीक्षित विस्तार अब जल्द हो सकता है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार को एक दिनी दौरे पर दिल्ली जा रहे हैं।

    अब जल्द हो सकता है उत्तराखंड में त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल का विस्तार

    देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड में त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल का बहु प्रतीक्षित विस्तार अब जल्द हो सकता है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार को एक दिनी दौरे पर दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। इससे मंत्रिमंडल में रिक्त तीन स्थानों को जल्द भरे जाने की संभावना पुख्ता हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में इस वक्त मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल का आकार नौ सदस्यीय है। हालांकि यहां अधिकतम 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल हो सकता है लेकिन फिलहाल इसमें तीन सीट खाली चल रही हैं। दो स्थान तो शुरुआत से ही खाली हैं, जबकि मंत्रिमंडल में तीसरा स्थान पिछले वर्ष कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के असामयिक निधन के कारण रिक्त हो गया। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पिछले ढाई साल के दौरान कई दफा चर्चा चली लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 

    कुछ समय पहले स्वयं मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए लेकिन इसे भी अब काफी दिन गुजर चुके हैं। अब माना जा रहा है कि शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री अपनी टीम में तीन नए सदस्यों को शामिल करने के लिए सहमति ले सकते हैं। पिछले दिनों अपने दिल्ली दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में स्वयं मुख्यमंत्री ने कहा था कि पार्टी अध्यक्ष से भेंट के दौरान वह इस संबंध में चर्चा करेंगे लेकिन तब समय तय होने के बावजूद यह मुलाकात हो नहीं पाई।

    यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के आदेशों पर मंत्री लगा रहे पलीता: सूर्यकांत धस्माना

    गुरुवार को विधानसभा में जन समस्याएं सुनने के बाद 'दैनिक जागरण' से बातचीत में मुख्यमंत्री ने एक बार फिर संकेत दिए कि पार्टी अध्यक्ष से भेंट के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हो सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं के संबंध में कुछ केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात के लिए समय मांगा गया है। मुख्यमंत्री शाम को देहरादून लौट आएंगे।

    यह भी पढ़ें: भीम आर्मी के प्रमुख चंद्र शेखर पहंचे दून, सीएए के विरोध में धरने का किया समर्थन

    comedy show banner
    comedy show banner