Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरोज पांडेय बोलीं, थोड़ा-थोड़ा समझदारी दिखाने लगे हैं राहुल

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sat, 19 Jan 2019 08:52 PM (IST)

    भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी अब कुछ समझदार हो गए है।

    Hero Image
    सरोज पांडेय बोलीं, थोड़ा-थोड़ा समझदारी दिखाने लगे हैं राहुल

    देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सियासी रणनीति को खारिज किया, मगर साथ ही यह भी जोड़ा कि अब वे थोड़ा समझदारी दिखाने लगे हैं। देहरादून दौरे पर आईं पांडेय शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब थीं। कांग्रेस अध्यक्ष से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल की स्ट्रेट्जी को पार्टी आज भी खारिज करती है। यह पूछे जाने पर क्या राहुल राजनीतिक रूप से परिपक्व हो गए हैं, इस पर उन्होंने कहा कि वे थोड़ा-थोड़ासमझदारी दिखाने लगे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय महामंत्री पांडेय ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में जिन कामों को किया, उन्हें लेकर वह बचाव की मुद्रा में रहते हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में जब सबका साथ सबका विकास को लेकर कार्य किए जा रहे हैं तो कांग्रेस भाजपा पर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि जो पांच हजार करोड़ से अधिक के फ्राड के मामले में बेल पर हैं वे राफेल के मुददे पर केंद्र पर आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया। इसे नहीं माना तो सदन में चर्चा हुई। रक्षा मंत्री ने उनके सभी सवालों का जवाब दिया। फिर भी राफेल मसले पर प्रश्न खड़े करना हास्यास्पद स्थिति हैै।

    बेमेल है महागठबंधन 

    भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस व बाकी दल केवल एक मजबूत व्यक्ति के खिलाफ एकत्रित हो रहे हैं। महागठबंधन की राजनीति, जिसमें न विचार मेल खाते हैं और न सिद्धांत मेल खाते हें, एक जगह पर कि किसी एक दल व एक व्यक्ति को रोकना है। उन्होंने कहा कि यह हमारी उपलब्धि है। हम इतने ताकतवर हैं कि हमें रोकने को बाकी दल एक हो रहे हैं। हमने जनहित में लिए गए फैसलों से ताकत बढ़ाई है। उन्होंने यह भी कहा कि जो दल हमारे साथ हैं, वे हमारे साथ रहेंगे। जो दल पहले से विचारों के आधार पर चलते आए हैं, वे अलग कहां हैं।

    ममता नहीं कर पा रही लोकतंत्र की रक्षा

    एक सवाल पर उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की अगुआई में हुई रैली पर आश्चर्य व्यक्त किया। ममता बनर्जी अपने प्रदेश में लोकतंत्र की रक्षा नहीं कर पा रही हैं। ताकत है तो जनता की लड़ाई लड़े।

    यह भी पढ़ें: त्रिशक्ति सम्मेलन में भाग लेंगे अमित शाह, भाजपा ने की तैयारी

    यह भी पढ़ें: भाजपा ने की शाह की बीमारी पर कांग्रेस नेता के बयान की निंदा