Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा ने की शाह की बीमारी पर कांग्रेस नेता के बयान की निंदा

    By Edited By:
    Updated: Fri, 18 Jan 2019 12:05 PM (IST)

    मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने शाह की बीमारी पर कांग्रेस नेता के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की स्तरहीन राजनीति का प्रमाण है।

    Hero Image
    भाजपा ने की शाह की बीमारी पर कांग्रेस नेता के बयान की निंदा

    देहरादून, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने शाह की बीमारी पर कांग्रेस नेता के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की स्तरहीन राजनीति का प्रमाण है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कि बीमारी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरिप्रसाद द्वारा की गई टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि यह काग्रेस की निम्नस्तर की राजनीति का प्रमाण है। इससे साफ है कि कांग्रेस नेता निम्न राजनीति के पोषक हैं और उनके मन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए विष भरा हुआ है। 

    उन्होंने कहा कि राजनीति एक तरफ होती है और सामाजिक व्यवहार दूसरी तरफ। इसके अलावा राजनीति में भी मर्यादा होती है, लेकिन कांग्रेस न राजनीति में और न सामाजिक व्यवहार में किसी मर्यादा का विचार करती है। इसके विपरीत काग्रेस नेता जो कह रहे हैं और कर रहे हैं, अमर्यादित ही नहीं बल्कि निंदनीय भी है। यदि कांग्रेस में कोई नैतिकता है तो उन्हें अमित शाह व देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। 

    उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के भाजपा को पापी कहने की निंदा करते हुए कहा कि जिस पार्टी का इतिहास पापों से भरा पड़ा है। उसके नेता ऐसी बात कहने से पहले अपने गिरेबान में झांक लेते तो बेहतर होता।

    यह भी पढ़ें: विजय बहुगुणा की डिनर डिप्लोमेसी से सूबे की सियासत में हलचल

    यह भी पढ़ें: बोले हरीश रावत, 56 इंच का सीना बिना दिल वाला निकला

    यह भी पढ़ें: भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में देश में हो रहा काफी विकास: नरेश बंसल