अब मोबाइल एप बताएगा कितने फिट हैं आप, जानिए इस खबर में
अब आप मोबाइल एप के जरिए पता कर सकते हैं कि आप कितने फिट हैं और दिनभर में आप कितने कदम चले हैं।
देहरादून, जेएनएन। हम कितने फिट हैं और कितने अनफिट, सिर्फ इतनी सी बात जानने के लिए पहले बहुत परेशानी झेलनी पड़ती थी और समय-समय पर बिना किसी जानकारी के खानपान में बदलाव किया जाता था। जिसका खास लाभ भी नहीं मिलता था, लेकिन अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं। लोगों की इस चिंता को कम कर दिया है फिटनेस मोबाइल एप ने। जिसके माध्यम से लोग न केवल अपनी हार्टबीट और ब्लड प्रेशर चेक कर सकते हैं, बल्कि यह भी चेक कर सकते हैं कि वो दिनभर में कितने कदम चले। इस एप की खूबियों ने दून के युवाओं को भी अपना दीवाना बना दिया है।
एप की मदद से कुछ इस अंदाज में हो रहा जिम
जिम के शौकीन शिव ने बताया कि उन्हें इसका बहुत शौक है। वह हमेशा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे हैं। अपने शरीर को स्वस्थ रखने में फिलहाल वह मोबाइल फिटनेस एप का सराहा ले रहे हैं, जिससे उन्हें आइडिया हो जाता है कि उन्हें और कितनी कसरत की आवश्यकता है।
मॉर्निंग इवनिंग वॉक में भी मददगार
अजबपुर निवासी सुनील ने बताया कि वह रोजाना अपनी पत्नी के साथ सुबह-शाम वॉक करते हैं। कई बार तबीयत खराब हो और चला न जाए तो वह एप की सहायता से स्टेप काउंट करते हैं, जिससे वह फिट भी रहें और सेहत भी खराब न हो।
यह भी पढ़ें: अब नॉन लिपस्टिक मेकअप को तरजीह दे रहीं हैं युवतियां
फिटनेस एप में हैं यह फीचर
- स्टेप काउंट कर सकते हैं।
- हार्ट बीट की गति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
- ब्लड प्रेशर चेक कर सकते हैं।
- दिन में कम हुई केलोरी की जानकारी देता है।
यह भी पढ़ें: अब फेस के अनुसार हेयर स्टाइल का चयन कर रहे युवा Dehradun News