विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monsoon 2022 : केदारनाथ के मौसम पर बारीकी से रखी जा रही नजर, जारी हो रहा विशेष बुलेटिन

By Edited By:
Published: Thu, 30 Jun 2022 10:47 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 08:14 AM (IST)

Monsoon 2022 केदारनाथ यात्रा के सुरक्षित संचालन को प्रशासन वहां के मौसम पर बारीकी से नजर रखे हुए है। इसी ...और पढ़ें

Monsoon 2022 : मौसम पर बारीकी से नजर रखे हुए है प्रशासन
Monsoon 2022 : मौसम पर बारीकी से नजर रखे हुए है प्रशासन

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: Monsoon 2022 : केदारनाथ यात्रा के सुरक्षित संचालन को प्रशासन वहां के मौसम पर बारीकी से नजर रखे हुए है। इसी कड़ी में प्रशासन के अनुरोध पर मौसम व आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मौसम का विशेष बुलेटिन जारी किया जा रहा है।

प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों को भी सलाह दी है कि वे मानसून सीजन के दौरान धाम में अधिक समय तक न ठहरें। गुरुवार को केदारघाटी में भारी वर्षा होने के कारण तीर्थ यात्रियों को सुबह दस बजे तक सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया गया। दोपहर 12 बजे मौसम खुलने पर सिर्फ 1375 तीर्थ यात्री केदारनाथ के लिए रवाना किए गए। यह इस सीजन में तीर्थ यात्रियों की सबसे कम संख्या है।

पल-पल रंग बदलता रहता है केदारनाथ का मौसम

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मानसून सीजन के दौरान केदारनाथ का मौसम पल-पल रंग बदलता रहता है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने मौसम व आपदा प्रबंधन विभाग से रोजाना केदारनाथ धाम व पैदल मार्ग के पड़ावों के लिए मौसम का विशेष बुलेटिन जारी करने का अनुरोध किया था।

अब बीते तीन दिन से दोनों विभाग रोजाना यह बुलेटिन जारी कर रहे हैं। इसी के आधार पर प्रशासन यात्रा का संचालन कर रहा है। डीएम ने बताया कि आपदा प्रबंधन की टीम रोजाना केदारनाथ पैदल मार्ग की रेकी कर रही है। इसके बाद ही तीर्थ यात्रियों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जा रही है। हर भूस्खलन जोन में एनडीआरएफ व डीडीआरएफ की टीम तैनात की गई हैं।

चौबीसों घंटे सतर्क रहने को कहा गया

पैदल मार्ग समेत गौरीकुंड हाइवे के स्लाइडिंग जोन पर जेसीबी मशीन खड़ी हैं, ताकि मलबा आने पर उसे तत्काल हटाया जा सके। सभी संबंधित अधिकारियों व आपदा प्रबंधन की टीम को चौबीसों घंटे सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही धाम से दर्शन कर लौटने वाले तीर्थ यात्रियों को भी अत्याधिक वर्षा होने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रुकने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें :- Monsoon 2022 : उत्‍तराखंड में तीन दर्जन से ज्‍यादा मार्ग अवरुद्ध, आज भी ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान