Move to Jagran APP

नामित विधायक जीआइजी मैन निधि खर्च करने में सबसे आगे

नामित किए गए विधायक जीआइजी मैन विधायक निधि खर्च करने में सबसे आगे निकल गए हैं। वर्ष 2017 से दिसंबर 2020 तक जीआइजी मैन अपनी निधि का 93 फीसद बजट का उपयोग कर चुके हैं। वहीं केदारनाथ विधायक मनोज रावत निधि के उपयोग में पिछड़ गए हैं।

By Ritika KumariEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 07:39 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 07:39 PM (IST)
नामित विधायक जीआइजी मैन निधि खर्च करने में सबसे आगे
नामित किए गए विधायक जीआइजी मैन विधायक निधि खर्च करने में सबसे आगे निकल गए हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून।  जिन प्रतिनिधियों पर विश्वास जताकर जनता ने उन्हें अपना विधायक चुना, वही अपनी गठरी जनता के लिए खोलने में कंजूसी दिखा रही हैं। दूसरी तरफ सरकार की ओर से नामित किए गए विधायक जीआइजी मैन विधायक निधि खर्च करने में सबसे आगे निकल गए हैं। वर्ष 2017 से दिसंबर 2020 तक जीआइजी मैन अपनी निधि का 93 फीसद बजट का उपयोग कर चुके हैं। वहीं, केदारनाथ विधायक मनोज रावत व धारचूला विधायक हरीश धामी निधि के उपयोग में इतने पिछड़ गए हैं, कि बजट का 50 फीसद भीउपयोग नहीं कर पाए। यह बात आरटीआइ कार्यकत्र्ता नदीम उद्दीन की ओर से ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय से मांगी गई सूचना में सामने आई।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने 79 फीसद निधि का उपयोग किया

आरटीआइ से प्राप्त जानकारी के मुताबिक डोईवाला सीट से विधायक व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी निधि का 79 फीसद उपयोग कर लिया है। दूसरी तरफ विपक्ष खेमे से नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश कुछ ही अधिक 80 फीसद राशि का उपयोग कर लिया है। जबकि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 61 फीसद बजट का उपयोग किया है। 

मंत्रियों के खर्च की स्थिति

मंत्री                 निधि उपयोग (फीसद में)

  • अरविंद पांडे      82
  • रेखा आर्य         80
  • डॉ. हरक सिंह रावत   78
  • यशपाल आर्य    75
  • सुबोध उनियाल   73
  • सतपाल महाराज   68
  • मदन कौशिक    65
  • डॉ. धन सिंह रावत   56

देहरादून के विधायकों की स्थिति

विधायक  विस क्षेत्र       खर्च (फीसद में)

  • गणेश जोशी              मसूरी     88
  • विनोद चमोली           धर्मपुर    83
  • हरबंस कपूर               कैंट       83
  • उमेश शर्मा काऊ         रायपुर    83
  • खजान दास               राजपुर   81
  • प्रीतम सिंह                चकराता  70
  • सहदेव पुंडरी              सहसपुर   68
  • मुन्ना सिंह चौहान      विकासनगर 62

यह भी पढ़ें- दस साल बाद जनता को समर्पित होगा हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे लोकार्पण

कुल 75 फीसद विधायक निधि खर्च

वर्ष 2017 से दिसंबर 2020 तक विधायक निधि मद में कुल 940.75 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। इसके सापेक्ष 75 फीसद की दर से 705.14 करोड़ रुपये खर्च कर लिए गए हैं। शेष 223.91 करोड़ रुपयों का उपयोग किया जाना है।

यह भी पढ़ें- वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने रक्षामंत्री से की मुलाकात, कहा सैन्यहित में जरूरी है दो रेजीमेंट को जोड़ने वाली कंडी रोड

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.