यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तराखंड में सराहनीय सेवा के लिए आईजी समेत नौ कार्मिक होंगे सम्मानित, स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा राष्ट्रपति पदक
स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर उत्तराखंड के नौ पुलिस अधिकारियों व कर्मियों सेवाकाल के दौरान सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित ...और पढ़ें

HighLights
- उत्तराखंड में नौ पुलिस कार्मिकों को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक
- सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक नीरू गर्ग
जागरण संवाददाता, देहरादून। Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति की ओर से उत्तराखंड पुलिस के नौ कार्मिकों को सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इन अधिकारियों व कर्मचारियों ने सेवाकाल के दौरान सराहनीय कार्य किए।
सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक (अग्निशमन) नीरू गर्ग हैं। आइजी गर्ग ने एसएसपी देहरादून, एटीसी कमांडेंट व डीआइजी गढ़वाल परिक्षेत्र रहते हुए सराहनीय सेवाएं दीं।
कानून व्यवस्था बनाने में एसपी रेलवे का अहम योगदान
इनके अलावा एसपी रेलवे सरिता डोबाल ने एसपी सिटी देहरादून रहते हुए सराहनीय सेवाएं दीं। देहरादून में रहते हुए कानून व्यवस्था बनाने में उनका अहम योगदान रहा।
पुलिस महानिदेशक ने सभी पदक विजेताओं को दी शुभकामनाएं
वहीं पदक पाने वालों में पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार जगतराम, अपर उप निरीक्षक पुलिस मुख्यालय ऋषि बल्लभ कोठियाल, दलनायक एसडीआरएफ हरक सिंह, लीडिंग फायरमैन देहरादून दिगंबर प्रसाद और प्रबोधन सिंह नेगी शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।
होमगार्ड विभाग के दो कर्मियों को मिलेगा पदक
होमगार्ड विभाग में सराहनीय कार्य करने के लिए दो कर्मियों को भी सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा। इसमें विजयपाल सितंबर 2000 में ब्लाक आर्गेनाइज़र के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह जिला कमांडेंट होमगार्ड्स, उत्तरकाशी में तैनात हैं।
यह भी पढ़ें- विश्व धरोहर में शामिल होंगे उत्तराखंड के पंच बदरी व पंच केदार, कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसलों पर एक नजर
उनकी 20 वर्ष की सराहनीय सेवा के लिए उन्हें सराहनीय सेवा मेडल प्रदान किया गया। वहीं कमरुजमा अंसारी को 20 वर्ष की सराहनीय सेवा के लिए मेडल दिया गया है। वह कनिष्ठ लिपिक पद पर भर्ती हुई थीं और अब मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
