Move to Jagran APP

टिहरी झील साहसिक खेलों का उभरता पर्यटक स्थल: सीएम

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि टिहरी झील विभिन्न साहसिक खेलों व वाटर स्पो‌र्ट्स का तेजी से उभरता हुआ पर्यटक स्थल है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 07:33 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 07:33 PM (IST)
टिहरी झील साहसिक खेलों का उभरता पर्यटक स्थल: सीएम

राज्य ब्यूरो, देहरादून

loksabha election banner

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि टिहरी झील विभिन्न साहसिक खेलों व वाटर स्पो‌र्ट्स का तेजी से उभरता हुआ पर्यटक स्थल है। सरकार राज्य में पर्यटन गतिविधियों व साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम)के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं कर्नल बिष्ट के मध्य टिहरी झील व राज्य की अन्य झीलों को रोईग व अन्य वाटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर गेम्स व साहसिक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की भूमिका पर चर्चा हुई। इसके साथ ही डिजास्टर रेस्क्यू हेलीपैड के विकास की संभावनाओं पर भी बात की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों को आपदा व राहत कार्यो के लिए प्रशिक्षित किया जाना आवश्यक है। आपदा क्षेत्रों में लोगों को बचाव व राहत की जरूरी बुनियादी जानकारी देकर नुकसान को कम किया जा सकता है। विद्यालय स्तर पर आपदा जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान को हरसंभव सहायता व सहयोग का आश्वासन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.