Move to Jagran APP

न्यूज बुलेटिनः सुबह नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

सुबह नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। विराट-अनुष्का के विवाह की चर्चा के बीच सुर्खियों में अनंत धाम। ऋषिकेश और कोटद्वार में पालिका बोर्ड भंग, प्रशासक नियुक्त।

By BhanuEdited By: Published: Sat, 09 Dec 2017 09:04 AM (IST)Updated: Sat, 09 Dec 2017 09:04 AM (IST)
न्यूज बुलेटिनः सुबह नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिनः सुबह नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

विराट-अनुष्का के विवाह की चर्चा के बीच सुर्खियों में अनंत धाम
जेएनएन, हरिद्वार। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के विवाह की चर्चाओं के बीच एक बार फिर हरिद्वार का अनंत धाम आश्रम सुर्खियों में है। आश्रम से इन दोनों सितारों का गहरा रिश्ता रहा है। विराट और अनुष्का किसी भी कार्य को करने से पहले अनंत धाम के संस्थापक अनंत बाबा से आशीर्वाद लेना नहीं भूलते। इस बार अनुष्का की विदेश यात्रा के बीच चर्चा है बाबा भी उनके साथ हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2.ऋषिकेश और कोटद्वार में पालिका बोर्ड भंग, प्रशासक नियुक्त
राज्य ब्यूरो, देहरादून। ऋषिकेश और कोटद्वार को नगर निगम में उच्चीकृत किए जाने के बाद सरकार ने अब दोनों नगरपालिकाओं के बोर्ड भंग कर दिए हैं। उक्त दोनों स्थानों पर जिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वहां अगले निकाय चुनाव नए निगमों के लिए होंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3.गैरसैंण राजधानी पर अभी थोड़ा और इंतजार: मुख्यमंत्री
राज्य ब्यूरो, गैरसैंण। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गैरसैंण-भराड़ीसैंण को ग्रीष्मकालीन अथवा स्थायी राजधानी के सवाल पर अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। गैरसैंण के विकास के लिए 10 करोड़ के बजट की व्यवस्था की गई है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार ने यहां शीतकालीन सत्र आहूत कर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसकी चौतरफा प्रशंसा हो रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

loksabha election banner

4. केदारघाटी से शवों को निकलवाकर अंतिम संस्कार करे सरकार

जेएनएन, नैनीताल। हाई कोर्ट ने 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के मामले में सरकार को 18 दिसंबर तक जवाब पेश करने को कहा है। अगली सुनवाई 18 दिसम्बर नियत की है। न्यायमूर्ति राजीव शर्मा व न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

5.नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने युवक को गोली मारी, गंभीर घायल

जेएनएन, काशीपुर। लूट के इरादे से घर में घुसने का प्रयास कर रहे नकाबपोश हथियारबंद पांच बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर घायल का इलाज चल रहा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.