न्यूज बुलेटिनः सुबह नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरे
सुबह नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरे। थाईलैंड, नागालैंड और मेघालय की चार युवतियों समेत सेक्स रैकेट में छह गिरफ्तार। बदरीनाथ और केदारनाथ में बर्फबारी।
थाईलैंड, नागालैंड और मेघालय की चार युवतियों समेत सेक्स रैकेट में छह गिरफ्तार
जेएनएन, रुद्रपुर। शहर के नामी होटल रेजीडेंस में अनैतिक देह व्यापार का पुलिस ने भंड़ाफोड़ किया है। सेक्स रैकेट में थाईलैंड, नागालैंड और मेघालय की चार युवतियों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही होटल मैनेजर व स्पा मैनेजर को भी पकड़ा गया है। युवतियों के पास से एक लाख 31 हजार की नकदी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार स्पा के नाम पर यह धंधा चल रहा था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2.जानवर चराने जंगल गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट को भटके
जेएनएन, नैनीताल। दूरस्थ ओखलकांडा ब्लॉक में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। राजस्व पुलिस की हीलाहवाली की वजह से पीड़िता व उसके परिजन भटकते हुए आधी रात को मुकदमा दर्ज करने के लिए नैनीताल पहुंचे हैं। पुलिस ने युवती को बीडी पांडेय अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3.परीक्षा देने नहीं गया आइआइएम का छात्र और लगा ली फांसी
जेएनए, काशीपुर। आइआइएम के छात्र ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। मृतक गुजरात का रहने वाला था। सूचना मिलते ही शिक्षकों व विद्यार्थियों में हड़कंप मच गया। आइआएम परिसर शोक में डूब गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4. बदरीनाथ और केदारनाथ में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड
जेएनएन, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। उच्च हिमालय में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी पारा लुढ़कने लगा है। शुक्रवार को बदरीनाथ और केदारनाथ में हिमपात और गंगोत्री-यमुनोत्री में बादल छाए हुए हैं। यहां कभी भी बर्फबारी हो सकती है। बर्फ गिरने के कारण केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों पर भी ब्रेक लगा रहा। मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा है। चारों धामों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रिकार्ड किया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. लोहाघाट में गोवंशीय पशु का कटा सिर मिलने से बवाल
जेएनएन, चंपावत। नगर के चंपावत रोड स्थित गैस गोदाम के पास गोवंशीय पशु का कटा सिर मिलने से शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। घटना को लेकर हिंदूवादी संगठन सहित नगरवासियों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने नगर में हंगामा काटा और जुलूस निकालकर बाजार बंद कराया।