न्यूज बुलेटिनः सुबह नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
सुबह नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। पद्मावती फिल्म पर टिप्पणी को लेकर खूनी संघर्ष, फायरिंग। सुबह जलाए कर्ज के कागजात, शाम को किसान ने की खुदकुशी।
पद्मावती फिल्म पर टिप्पणी को लेकर खूनी संघर्ष, फायरिंग
जेएनएन, हरिद्वार। पद्मावती फिल्म पर टिप्पणी के बाद हरिद्वार के पथरी क्षेत्र का एक गांव देर रात जंग का मैदान बन गया। दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। खूनी संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने आनन फानन में गांव पहुंच कर बवाल थामा। इस घटना में कई ग्रामीण घायल हुए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2.सुबह जलाए कर्ज के कागजात, शाम को किसान ने की खुदकुशी
जेएनएन, उधमसिंह नगर। बैंक के कर्ज और सीबीआइ जांच के दोहरे दबाव में बाजपुर क्षेत्र के एक किसान ने खुदकशी कर ली। परिजनों ने जहर खाकर जान देने का दावा जरूर किया है, लेकिन किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जानकारी पुलिस व तहसील प्रशासन को नहीं है। अलबत्ता क्षेत्र में किसान के अवसाद में होने और जहर खाने की चर्चा दिन भर तैरती रही।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3.छठवां और पांचवां वेतनमान ले रहे कार्मिकों का डीए बढ़ा
राज्य ब्यूरो, देहरादून। राज्य में छठवां और पांचवां वेतनमान ले रहे सरकारी और स्वायत्त निकायों-उपक्रमों के हजारों कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक नवंबर से बढ़े महंगाई भत्ते का तोहफा मिलेगा। छठवां वेतनमान ले रहे कार्मिकों के महंगाई भत्ते में तीन फीसद और पांचवां वेतन ले रहे कार्मिकों के महंगाई भत्ते में चार फीसद वृद्धि की गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4.पूर्व एसएलएओ डीपी सिंह की धरपकड़ को छावनी बना कोर्ट
जेएनएन, उधमसिंह नगर। एनएच मुआवजा घोटाले में भूमिगत पूर्व एसएलएओ डीपी सिंह के मंगलवार को न्यायालय में सरेंडर करने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच उठा। आनन-फानन में कोर्ट परिसर में सादे ड्रेस में पुलिस तैनात कर दी गई। साथ ही खुफिया विभाग को भी सक्रिय कर दिया गया। सुबह से शाम तक पुलिस चौकन्नी रही, लेकिन उसे निराशा ही हाथ लगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. अब भारत और नेपाल के बीच अब नहीं चलेगा तांगा
जेएनएन, चंपावत। बनबसा से महेंद्र नगर(नेपाल) तक के बीच चलने वाले तांगे अब नहीं दिखाए देंगे। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत 15 दिसंबर से प्रशासन ने इनके संचालन पर रोक लगा दी है। अब दोनों देशों के बीच छोटे वाहन संचालित किए जाएंगे।