Move to Jagran APP

न्यूज बुलेटिनः शाम छह बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

शाम छह बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। स्थानांतरण एक्ट लागू होने के बाद राज्य में पहली नियुक्ति व पदोन्नति अनिवार्य रूप से दुर्गम क्षेत्रों में की जाएगी।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 08 Dec 2017 05:42 PM (IST)Updated: Fri, 08 Dec 2017 05:42 PM (IST)
न्यूज बुलेटिनः शाम छह बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिनः शाम छह बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

उत्‍तराखंड: पदोन्नति में दुर्गम तैनाती 2020 से प्रभावी

loksabha election banner

रविंद्र बड़थ्वाल, देहरादून। स्थानांतरण एक्ट लागू होने के बाद राज्य में पहली नियुक्ति व पदोन्नति अनिवार्य रूप से दुर्गम क्षेत्रों में की जाएगी। पहली व दूसरी पदोन्नति के लिए न्यूनतम अर्हकारी सेवा का न्यूनतम आधा भाग दुर्गम में व्यतीत करना कार्मिकों के लिए जरूरी होगा, लेकिन यह व्यवस्था पूरी तरह एक जुलाई, 2020 से प्रभावी होगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

2.फिटनेस टेस्ट में फेल हुई उत्‍तराखंड परिवहन निगम की 'फिट' बसें

अंकुर अग्रवाल, देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में अगर आप सफर कर रहे हैं तो संभलकर रहें। कहीं ऐसा न हो कि चलती बस का स्टेयरिंग जाम हो जाए या फिर कमानी टूट जाए। ये आशंका भी है कि कहीं बस के ब्रेक फेल न हो जाएं। परिवहन निगम की 278 बसें अपनी मियाद पूरी कर चुकी हैं, मगर फिर भी इन्हें सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

3.प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी से भड़के भाजपाई, अय्यर का पुतला फूंका

जेएनएन, काशीपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की ओर से प्रधानमंत्री पर की गई अभद्र टिप्पणी से भाजपाई भड़क गए। उन्होंने कांग्रेस नेता का पुतला फूंककर रोष जताया। गुजरात चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इससे भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे।पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

4.पिथौरागढ़ में बोलेरो वाहन खाई में गिरा, 13 लोग घायल

जेएनएन, पिथौरागढ़। शुक्रवार को एक बोलेरो वाहन (यूके 05 टीए 0793) वाहन धारचूला से पांगू जा रहा था। धारचूला से आठ किमी दूर कूलागाड के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में 13 लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

5.एटीएम लूट का प्रयास, आरोपी बदमाश गिरफ्तार

जेएनएन, देहरादून। शहर के बीचोंबीच गुरुवार सुबह घंटाघर स्थित इलाहाबाद बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया। गार्ड की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान की और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसके चंद मिनट के भीतर ही आरोपी को घंटाघर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से एटीएम का तोड़ा गया कैमरा भी बरामद कर लिया गया। आरोपी को पुलिस शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.