न्यूज बुलेटिनः शाम छह बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
शाम छह बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। जिसमें आपको हर वो बड़ी खबर मिलेगी, जो आपसे सरोकार रखती है।
लोकार्पण में नहीं बल्कि शुभारंभ में रखते हैं विशावास- सीएम
जेएनएन, खटीमा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड को हड़ताली प्रदेश नहीं बनने दिया जाएगा। राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार लगातार कोशिशें कर रही हैं। सरकार लोकार्पण पर नहीं बल्कि शुभारंभ पर विश्वास रखती है। इसके साथ ही सीएम ने खटीमा में भव्य शहीद स्मारक बनाने की घोषणा की। इसके अलावा सीएम ने करीब 70 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2. देश के लिए महाराणा ने खाई थी घास की रोटी, उनसे लें प्रेरणा
जेएनएन, सितारगंज। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महाराणा प्रताप की वीरता को सलाम किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने देश और धर्म के लिए जंगलों में रहकर घास की रोटी खाई थी। आज वक्त है महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेने का और उनके पद्चिह्नों पर चलने का।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3. सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ली रैतिक परेड की सलामी
जेएनएन, देहरादून। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के 17वें रैतिक परेड का आयोजन किया गया। जिसकी सलामी सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ली। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि होमगार्ड के जवानों ने उत्तराखंड में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम योगदान दिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4. भाजपा नेता की चोरी हुर्इ कार को पुलिस ने किया बरामद
जेएनएन, रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने झबरेड़ा के भाजपा नेता डॉक्टर जोध सिंह की चोरी हुई कार को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. सेंट्रीफ्यूगल मशीन में हुआ ब्लास्ट, तीन मजदूर घायल
जेएनएन, बाजपुर। सहकारी चीनी मिल में सेंट्रीफ्यूगल टंकी फटने से 3 मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।