न्यूज बुलेटिनः शाम छह बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
शाम छह बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। जिसमें आपको हर वो बड़ी खबर मिलेगी, जो आपसे सरोकार रखती है।
डिस्कशन मोड से एक्शन मोड में आना होगा: राज्यपाल
जेएनएन, देहरादून। नैनी झील के संरक्षण में नैनीताल शहर के नागरिकों की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका है। नैनी झील के संरक्षण के लिए अब एक्शन मोड में आना होगा। नैनीताल में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सुनिश्चित करते हुए पानी के दुरूपयोग पर पूरी तरह से रोक लगानी होगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2. 'किसी भी हालत में नहीं बनने देंगे कोटद्वार को नगर निगम'
जेएनए, कोटद्वार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कोटद्वार दौरे को लेकर नगर निगम संघर्ष समिति ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि कोटद्वार को नगर निगम ना बनाया जाए। इस दौरान
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3. भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ यूकेडी चलाएगी अभियान
जेएनएन, देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री जयप्रकाश ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने दोनों पार्टियों को आड़े हाथ लेकर कहा कि दोनों ने सत्ता पाने के लिए उत्तराखंड के विकास को चौपट कर दिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4. ब्रेक फेल होने से अल्टो खाई में गिरी, चालक घायल
जेएनएन, लोहाघाट। बाराकोट से रावलगांव की ओर जा रही एक अल्टो कार निगालीगाड़ के पास ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरी। हादसे में चालक घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से खाई से बाहर निकाल कर पुलिस के ही वाहन से सीएचसी लोहाघाट में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. मौसेरी बहन से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
जेएनएन, हरिद्वार। मौसेरी बहन से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जीजा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एक अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।