न्यूज बुलेटिनः दोपहर तीन बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
दोपहर तीन बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। घर के आंगन में दो तेंदुए देख मचा शोर, चढ़ गए पेड़ पर। कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर ग्रामीण की हत्या।
घर के आंगन में दो तेंदुए देख मचा शोर, चढ़ गए पेड़ पर
जेएनएन, बागेश्वर। शहर से सटे अढ़ौली गांव में एक घर के आंगन में दो तेंदुओं को देख ग्रामीण भयभीत हो उठे। इस दौरान शोर मचा तो तेंदुए पेड़ पर चढ़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों को किसी तरह खदेड़कर जंगल तक पहुंचाया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2.कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर ग्रामीण की हत्या
जेएनएन, अल्मोड़ा। दूनागिरी क्षेत्र के रतखाल गांव में एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उसके साथी ने ही किसी बात को लेकर हुए विवाद में उस पर हमला किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3.पंचायतों में पैठ बनाने की कोशिश में भाजपा, कांग्रेस ने संभाला मोर्चा
रविंद्र बड़थ्वाल, देहरादून। प्रदेश में आंदोलनरत ग्राम प्रधानों पर एक बार फिर धन वर्षा होने जा रही है। 14वें वित्त आयोग की सिफारिश के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष के लिए दूसरी किश्त की 162 करोड़ धनराशि का तोहफा ग्राम पंचायतों को जल्द मिलेगा। आने वाले समय में पंचायतों में पैठ मजबूत पर जोर दे रही भाजपा सरकार धनराशि जारी करने में दरियादिली बनी हुई है। हालांकि, इस सबके बावजूद मजबूत विपक्ष के रूप में कांग्रेस ग्राम प्रधानों को सरकार के खिलाफ लामबंद करने में सफल रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4.देर आए दुरुस्त आए: 17 साल बाद समझ आया मत्स्यपालन का मोल
राज्य ब्यूरो, देहरादून। 17 साल का वक्फा। 11 विभागीय मत्स्य प्रक्षेत्र, राज्य मत्स्य पालक विकास अभिकरण की हैचरी एक, मत्स्य बीज (अंगुलिका) के उत्पादन को सिर्फ पांच प्रक्षेत्र। प्रतिवर्ष कुल उत्पादन करीब 4200 मीट्रिक टन और इसका मूल्य लगभग 50 करोड़। यह है उत्तराखंड में रोजगार सृजन की दिशा में अपार संभावनाएं वाले क्षेत्र मत्स्यपालन का लेखा-जोखा। आंकड़े खुद बता रहे कि इस क्षेत्र को जितनी तवज्जो मिलनी थी, वह नहीं मिल पाई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5.आरबीआइ ने पकड़ी जाली करेंसी, नोटबंदी के दौरान हुर्इ थी जमा
जेएनएन, काशीपुर। नोटों की छंटनी के दौरान आरबीआइ ने जाली करेंसी पकड़ी। यह नोट इलाहाबाद बैंक की काशीपुर शाखा में जमा कराए गए थे। आरबीआइ अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।