विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अल्मोड़ा के सल्ट के नवनिर्वाचित विधायक महेश जीना 27 को लेंगे शपथ

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 26 May 2021 07:36 AM (GMT+05:30)

अल्मोड़ा के अंतर्गत विधानसभा की सल्ट सीट के उपचुनाव में निर्वाचित विधायक महेश जीना 27 मई को विधिवत विधायक के ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से सचिवालय में सल्ट विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायक महेश जीना ने शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से सचिवालय में सल्ट विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायक महेश जीना ने शिष्टाचार भेंट की।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। अल्मोड़ा जिले के अंतर्गत विधानसभा की सल्ट सीट के उपचुनाव में निर्वाचित विधायक महेश जीना 27 मई को विधिवत विधायक के रूप में शपथ लेंगे। विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल उन्हें शपथ दिलाएंगे। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के कारण विधानसभा की सल्ट सीट रिक्त हो गई थी। हाल में हुए इस सीट के उपचुनाव में भाजपा ने दिवंगत विधायक जीना के भाई महेश जीना को मैदान में उतारा और उन्होंने जीत हासिल की। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि भाजपा के टिकट पर जीते महेश जीना को 27 मई को विधानसभा में विधायक के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

इस बीच देहरादून पहुंचे नवनिर्वाचित विधायक महेश जीना ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की तरफ मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने का आश्वासन दिया।

आगामी सत्र के लिए विधायकों से मांगे जा रहे प्रश्न

विधानसभा के आगामी सत्र के लिए विधायकों से आनलाइन व आफलाइन प्रश्न मांगे जा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल के मुताबिक अभी तक दो सौ से अधिक प्रश्न विधानसभा को मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा का पिछला सत्र मार्च में हुआ था। ऐसे में सितंबर से पहले सत्र होना है। उन्होंने कहा कि सत्र कब और कहां होगा, ये सरकार को तय करना है। सत्र चाहे देहरादून हो अथवा गैरसैंण विधानसभा इसके लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक बोले, सेवा भाव को समर्पित रहेगा 30 मई का दिन

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें