यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nepal Plane Crash: हादसे में 18 की मौत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख
Nepal Plane Crash नेपाल की राजधानी काठमांडू में शौर्य एयरलाइंस का एक विमान उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। Nepal Plane Crash: नेपाल की राजधानी काठमांडू में शौर्य एयरलाइंस का एक विमान उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई है। विमान में दुर्घटना के वक्त 19 यात्री सवार थे। वहीं इस हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यक्त किया दुख
उन्होंने कहा, 'काठमांडू (नेपाल) के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे में कई यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!'
एयरक्रू सहित सवार थे 19 लोग
त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक पोखरा जाने वाले विमान में एयरक्रू सहित 19 लोग सवार थे। यह विमान सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
