Move to Jagran APP

उत्तराखंड प्रवास पर आएंगे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी, रोड शो में होंगे शामिल; करेंगे बैठकें

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य 20 और 21 दिसंबर को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने प्रेस क्लब में पत्रकारों को उनके दौरे की ये जानकारी दी।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sun, 19 Dec 2021 12:20 PM (IST)Updated: Sun, 19 Dec 2021 12:20 PM (IST)
उत्तराखंड प्रवास पर आएंगे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी, रोड शो में होंगे शामिल; करेंगे बैठकें
उत्तराखंड प्रवास पर आएंगे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य 20 और 21 दिसंबर को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे। शनिवार को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने प्रेस क्लब में पत्रकारों को प्रवास की जानकारी दी। कहा कि भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्य 20 दिसंबर को सुबह करीब 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुचेंगे, जहां पर प्रदेश के कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे।

loksabha election banner

इसके बाद बीजापुर गेस्ट हाउस से युवा मोर्चा के रोड शो में शामिल होंगे। उनका शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। रोड शो में युवा मोर्चा की ओर से 2000 दोपहिया वाहन शामिल किए जाएंगे। दोपहर बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी जिला अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मंडल के अध्यक्ष और सोशल मीडिया प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम को भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी, संयोजक, सह संयोजक विभाग संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के साथ बैठक प्रस्तावित है।

इसके बाद प्रबुद्ध युवा संवाद कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास सभागार में आयोजित किया जाएगा। 21 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह सात बजे टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में मुख्यमंत्री-11 और भाजयुमो-11 के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा। यहां से तेजस्वी सूर्य श्रीनगर गढ़वाल में युवाओं से संवाद करेंगे। वहां से लौटकर देहरादून के भानियावाला में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर शाम को ऋषिकेश में गंगा आरती में शामिल होंगे।

संजीव तनेजा अध्यक्ष, आकाश बने महासचिव

होलसेल कैमिस्ट एसोसिएशन के शनिवार को हुए चुनाव में सर्वसम्मति से संजीव तनेजा अध्यक्ष, आकाश प्रभाकर महासचिव और शैलेंद्र सिंह रावत कोषाध्यक्ष चुने गए। यह कार्यकारिणी वर्ष 2022-23 की जिम्मेदारी संभालेगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान मनीष नंदा, उमेश भाटिया, योगेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

मांग पूरी न होने पर दिव्यांगों ने जताया रोष

दिव्यांग भरण पोषण अनुदान पेंशन 3500 रुपये करने, पृथक दिव्यांगजन विभाग बनाने, देहरादून में पुनर्वास केंद्र का निर्माण समेत आठ सूत्री मांगों पर कार्रवाई न होने से दिव्यांगजनों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने की मांग की है। प्रदेश दिव्यांग संगठन के पूर्व अध्यक्ष साहब सिंह रावत ने कहा कि मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो दिव्यांगजन सड़कों पर उतरेंगे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड चुनाव: विजय संकल्प यात्रा से एक तीर से कई निशाने साधेगी भाजपा, जानिए क्या है पूरी रणनीति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.