विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 विभूतियों को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडेय को लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:41 AM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्योत्सव में 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान और ...और पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री शाह व मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड गौरव सम्मान प्राप्त करने वालों को किया सम्मानित. Jagran

केंद्रीय गृह मंत्री शाह व मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड गौरव सम्मान प्राप्त करने वालों को किया सम्मानित. Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। राज्योत्सव में उत्तराखंड के विकास और विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार व लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और कलाकार हेमंत पांडेय को लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन इन सभी विभूतियों को सम्मान प्रदान किया। राजनीतिक एवं शासकीय क्षेत्र में योगदान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया। उनके पुत्र मनीष खंडूड़ी ने यह सम्मान प्राप्त किया।

 भुवन चंद्र खंडूड़ी को मरणोपरांत सम्मान

शुक्रवार को परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री व मुख्यमंत्री ने चिकित्सा के क्षेत्र में डा. जीवन सिंह तितियाल, उद्यमिता में मनमोहन भारद्वाज, फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, लोक जागर गायन में हेमा नेगी करासी तथा शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में डा. गिरीश रंजन तिवारी को सम्मानित किया।

इसी प्रकार सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए अनीता थपलियाल शर्मा और कश्मीर सिंह, पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरणविद् सुरेश भाई तथा लोक गायन के लिए रेशमा शाह को सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली पांच खिलाड़ियों को भी उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान किया गया। इनमें क्रिकेटर एकता बिष्ट, हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया, धाविका अंकिता ध्यानी, मुक्केबाज निकिता चंद और खिलाड़ी कपिल पोखरिया शामिल हैं।

छह बच्चों को मिला राज्य बाल वीरता पुरस्कार

समारोह में भालू के हमले से साथी को बचाने से लेकर नदी के तेज बहाव में फंसी बालिका की रक्षा और आपदा में 17 लोगों को सतर्क कर सुरक्षित निकालने वाले उत्तराखंड के छह बच्चों को प्रथम मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार प्रदान किए गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

प्रत्येक को 51 हजार रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से दी गई। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से पहली बार शुरू किए गए इस पुरस्कार के लिए चमोली की दिव्या, दीपिका और आरव सिंह, चंपावत की माया, देहरादून की आराध्या तथा टिहरी की श्वेता काे पुरस्कार दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।