उत्तराखंड में माल रोड पर तेज रफ्तार वाहन संचालन पर होगी कार्रवाई, जगह-जगह लगेंगे एनपीआर कैमरे
मसूरी मालरोड पर प्रतिबंधित समय में वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार पर लगाम कसने की तैयारी है। इसके लिए ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
मालरोड पर तेज रफ्तार वाहनों पर होगी कार्रवाई।
एनपीआर कैमरे और स्वचालित बोलार्ड लगेंगे।
कोल्हूखेत-झड़ीपानी वैकल्पिक मार्ग पर भी विचार।
जागरण संवाददाता, मसूरी। मसूरी मालरोड़ पर प्रतिबंधित समय में वाहनों की आवाजाही तथा तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को प्रशासन ने कमर कस ली है। इस कड़ी में शुक्रवार को एसडीएम राहुल आनंद ने नगर पालिका परिषद तथा एमडीडीए के अधिकारियों के साथ मालरोड़ का निरीक्षण किया और मालरोड़ पर एनपीआर कैमरे लगाने के लिए स्थान चिन्हित किए हैं।
यह कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट पहचानने के साथ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आनलाइन चालानी कार्रवाई में मदद करेंगे। प्रतिबंधित समय में मालरोड़ पर वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वचालित बोलार्ड लगाये जाने की तैयारी चल रही है।
एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि उच्च न्यायालय में प्रवेश पंत बनाम उत्तराखण्ड सरकार से संबंधित याचिका के क्रम
में गृह सचिव व जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार मालरोड़ पर वाहनों की गति नियंत्रित करने और प्रतिबंधित समय में वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था तैयार की जा रही है।
एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि मसूरी में बढते यातायात दबाव को कम करने के लिए कोल्हूखेत-झड़ीपानी वैकल्पिक मार्ग को विकसित करने पर भी मंथन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक, पालिका
कर अधीक्षक अनिरूद्ध चौधरी, एआरटीओ रत्नाकर सिंह, एसएसआई सतेंद्र भाटी आदि शामिल रहे।
