विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, सांस की नली में फंसा दुपट्टे का प्लास्टिक का टुकड़ा निकाला

Published: Fri, 16 Oct 2026 09:59 PM (IST)

देहरादून के दून अस्पताल में डॉक्टरों ने दो गंभीर मरीजों की जान बचाई। एक बच्चे की सांस की नली से ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. बच्चे की सांस नली से प्लास्टिक का टुकड़ा निकाला।

  2. घरेलू विवाद में घायल महिला का सफल ऑपरेशन किया गया।

  3. दून अस्पताल के ईएनटी डॉक्टरों ने जान बचाई।

जागरण संवाददाता, देहरादून। खेलते समय छह साल के बच्चे की सांस की नली में दुपट्टे के बार्डर पर लगा सजावटी प्लास्टिक का टुकड़ा फंस गया। सांस लेने में गंभीर परेशानी होने पर स्वजन उसे दून अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहां ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने रात करीब आठ बजे ब्रोंकोस्कोपी कर प्लास्टिक का टुकड़ा बाहर निकाला। वहीं, घरेलू विवाद के दौरान गले पर कांच लगने से गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय महिला का भी आपरेशन कर जान बचाई गई।

पहले मामले में बच्चे ने खेलते समय दुपट्टे के बार्डर पर लगा सजावटी प्लास्टिक मुंह में डाल लिया था। यह उसकी सांस की नली में जाकर फंस गया, जिससे उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। स्वजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने बच्चे को ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया।

रात करीब आठ बजे ब्रोंकोस्कोपी प्रक्रिया के जरिये सांस की नली में फंसा प्लास्टिक का टुकड़ा निकाल लिया गया। दूसरे मामले में घरेलू विवाद के दौरान 35 वर्षीय महिला के गले पर कांच के टुकड़े से गहरा घाव हो गया। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची महिला का काफी खून बह चुका था। चिकित्सकों ने तत्काल आपरेशन कर घाव का उपचार किया और रक्तस्राव नियंत्रित किया। दोनों मरीजों की हालत अब ठीक है।

प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने उपचार करने वाली टीम की सराहना की। टीम में ईएनटी विभाग के प्रोफेसर डा. रविंद्र सिंह बिष्ट, डा. शीबा राणा और डा. हिमानी शर्मा सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, उत्तराखंड के पॉलिटेक्निक छात्रों को मिलेंगे रोजगार के अवसर; नवंबर में लगेंगे तीन वृहद रोजगार मेले