विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जॉर्ज एवरेस्ट को लीज पर देने का मामला, मसूरी में गणेश जोशी और गणेश गोदियाल के समर्थक आमने-सामने

By Surat Singh RawatEdited By: Nirmala Bohra
Published: Wed, 04 Nov 2026 11:27 AM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 11:32 AM (IST)

मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट को लीज पर दिए जाने के मामले में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान बढ़ गई है।

HighLights

  1. जॉर्ज एवरेस्ट को लीज पर देने का मामला गरमाया

  2. मसूरी के हाथी पांव में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े

  3. गणेश जोशी, गोदियाल समर्थकों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की

जागरण संवाददाता, मसूरी। मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट को एक कंपनी को लीस पर दिए जाने का मामला बुधवार को बढ़ गया। बीजेपी और कांग्रेसियों में खींचतान जारी है।

बुधवार को मसूरी के हाथी पांव में गणेश जोशी और गणेश गोदियाल के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को काले झंडे दिखाए।

प्रदर्शन में बीजेपी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी सहित दर्जनों कार्यकर्ता और कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता, बिल्लू थाली, अनुज गुप्ता आदि शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।