सचिवालय दीवार पर सभी जिलों की सांस्कृतिक धरोहर
जागरण संवाददाता, देहरादून: सचिवालय की दीवार पर प्रदेश के सभी जिलों की विशिष्ट सांस्कृतिक धरोह
जागरण संवाददाता, देहरादून: सचिवालय की दीवार पर प्रदेश के सभी जिलों की विशिष्ट सांस्कृतिक धरोहर के दर्शन हो रहे हैं। यह दर्शन एमडीडीए की ओर से बनाए गए म्यूरल्स (भित्ति चित्रों) के माध्यम से होंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने इन म्यूरल्स का लोकार्पण किया।
म्यूरल्स के लोकार्पण के साथ ही मुख्यमंत्री ने इनका अवलोकन किया और कहा कि इन म्यूरल्स से किसी भी जिले की सांस्कृतिक धरोहर का आसानी से पता लगाया जा सकता है। प्रदेश के साथ ही बाहर से आने वाले लोगों को यह म्यूरल्स निश्चित तौर पर आकर्षित करेंगे और दून की खूबसूरती को भी इनसे बल मिलेगा। एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि करीब 60 लाख रुपये की लागत और सात माह के प्रयास के बाद म्यूरल्स का निर्माण किया गया है। म्यूरल्स में इस बात का ध्यान रखा गया है कि संबंधित जिले की विशिष्ट सांस्कृतिक धरोहर की झलक इसमें मिल जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि म्यूरल्स दून की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे। इससे सचिवालय भी दीवार की शोभा भी बढ़ गई है। सचिवालय जैसी संस्था में प्रदेशभर की सांस्कृतिक झलक प्राप्त होना भी अपने आप में विशिष्ट बात है। इस अवसर पर काबीना मंत्री अरविंद पांडे, एमडीडीए सचिव पीसी दुम्का, अधीक्षण अभियंता अनिल त्यागी, अधिशासी अभियंता संजीव जैन, उद्यान अधिकारी एआर जोशी आदि उपस्थित रहे।