विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विधानसभा सत्र से पहले गरमाने लगी उत्तराखंड की सियासत, गैरसैंण सत्र बहिष्कार पर मुन्ना चौहान का कांग्रेस पर तीखा हमला

Published: Sat, 24 Oct 2026 11:08 PM (GMT+05:30)

भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने गैरसैंण विधानसभा सत्र में कांग्रेस के कार्यमंत्रणा समिति बहिष्कार पर पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के आलोक में विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक से कांग्रेस के बहिष्कार को लेकर जोरदार पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि अगस्त 2025 में कार्यमंत्रणा समिति से इस्तीफा देने वाले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह अब किस मुंह से सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस गैरसैंण के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने के बजाय अपने राजनीतिक वजूद की चिंता करें।

चौहान ने कहा कि भाजपा ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी का दर्जा देने के साथ वहां के विकास के लिए बजट का प्रविधान किया और बुनियादी सुविधाएं मजबूत करने के कदम उठाए।

इसके विपरीत कांग्रेस सत्र के दौरान चर्चा में भाग लेने के बजाय हंगामा और वाकआउट करती रही है। उन्होंने कहा कि 27 और 28 अक्टूबर को हाेने वाले विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर सुझाव देने के बजाय अनावश्यक विवाद खड़ा कर रही है।

विधायी और प्रशासनिक सहूलियत के लिए व्यावहारिक निर्णय लिए जाते हैं। चौहान ने कांग्रेस की परिवर्तन रैलियों को फ्लाप बताते हुए कहा कि जनसमर्थन नहीं मिलने से विपक्ष सरकार और विधानसभा सचिवालय पर आरोप लगा रहा है। कांग्रेस को विरोध की राजनीति छोड़कर विकास में अपना योगदान बताना चाहिए।

यह भी पढ़ें- चकराता की दुल्हन ने लगाई सड़क की गुहार, सीएम धामी ने दे दिए आदेश... बोली- 'अभी नहीं दूंगी धन्यवाद' 

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने उत्तराखंडियों को कहा घुसपैठिया, सीएम धामी ने किया पलटवार... 'पिता के कार्यकाल में चली थी गोलियां'