आर्थिक संसाधनों को बढ़ाने पर ध्यान दें नगरपालिकाएं: सीएम
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश की नगरपालिकाओं को आर्थिक संसाधनों को बढ़ाने के प्रति विशेष ध्यान देने की बात कही है। उन्होंने सचिव नगर विकास को भी नगर पालिकाओं की वित्तीय स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिये हैं।
देहरादून। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश की नगरपालिकाओं को आर्थिक संसाधनों को बढ़ाने के प्रति विशेष ध्यान देने की बात कही है। उन्होंने सचिव नगर विकास को भी नगर पालिकाओं की वित्तीय स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिये हैं।
शुक्रवार को बीजापुर अतिथि गृह में प्रदेश के नगर पालिका अध्यक्षों एवं सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष व पदाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री रावत ने नगर पालिकाओं से अपने संसाधनों को बढ़ाने पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने नगर पालिकाओं के स्थायी पदों को यथावत बनाये रखने एवं सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजना की सुविधा प्रदान करने के साथ ही उनका जीवन बीमा भी किये जाने के निर्देश भी दिए।
बताया कि इसकी आधी धनराशि राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिकायें अपनी आर्थिक स्थिति एवं संसाधनों के अनुसार कार्ययोजना बनायें। बताया कि सफाई कर्मियों को मुख्यमंत्री स्वास्थय बीमा योजना का लाभ देने के साथ ही उनका 50 हजार तक का जीवन बीमा किया जायेगा। जिसकी प्रीमियम की आधी धनराशि सरकार द्वारा दी जाएगी।
पढ़ें- हाई कोर्ट ने विकासनगर पालिकाध्यक्ष की याचिका की खारिज