Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आधे दिन हड़ताल पर रहे निगम कर्मी, बैरंग लौटे फरियादी Dehradun News

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 28 Jun 2019 08:04 PM (IST)

    अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम टीम पर हुए हमले के विरुद्ध निगम कर्मचारी शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहे। ...और पढ़ें

    आधे दिन हड़ताल पर रहे निगम कर्मी, बैरंग लौटे फरियादी Dehradun News

    देहरादून, जेएनएन। मोती बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम टीम पर हुए हमले के विरुद्ध निगम कर्मचारी शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहे। सुबह ही कर्मचारी निगम परिसर में जुट गए और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग लेकर जमकर नारेबाजी की। निगम के अनुभागों में तालाबंदी रही एवं फरियादी बैरंग लौटने को मजबूर रहे। न हाउस टैक्स जमा हुआ न ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बने। स्ट्रीट लाइटों व निर्माण अनुभाग का काम भी ठप रहा। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय द्वारा कर्मचारियों को मनाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं मानें। जब दोपहर भोजन अवकाश के समय महापौर सुनील उनियाल गामा निगम पहुंचे तो उन्होंने कर्मचारियों से वार्ता की व आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा देते हुए कर्मचारियों को मना लिया। इसके बाद हड़ताल खत्म हुई व काम शुरू किया गया। वहीं, आरोपित हमलावर भूमिगत बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि, गुरुवार को मोती बाजार में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम ने जब लक्ष्मी फर्नीचर के बाहर से फुटपाथ व सड़क पर रखा सामान हटाया तो व्यापारी व उसके स्टॉफ ने निगम टीम पर हमला बोल दिया था। जिसमें निगम के कर निरीक्षक के हाथ की हड्डी टूट गई थी जबकि कर्मियों के साथ हाथापाई और गाली-गलौज करते हुए उनके मोबाइल तक छीन लिए गए थे। घटना से गुस्साए निगम कर्मी गुरुवार दोपहर से ही हड़ताल पर चले गए थे। नगर निगम की ओर से कोतवाली में लक्ष्मी फर्नीचर के मालिक व उसके स्टॉफ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।

    कर्मियों की मांग थी कि आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे हड़ताल पर रहेंगे। इसी सिलसिले में शुक्रवार को भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे व पूरा कामकाज ठप रखा। हालांकि, हड़ताल में सफाई कर्मचारियों के शामिल न होने से सफाई व्यवस्था में कोई दिक्कत नहीं आई। वहीं, हड़तालियों ने नारेबाजी की और सभी अनुभागों में काम ठप रखा। महापौर सुनील उनियाल गामा के मनाने पर वे माने। नगर विकास कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नाम बहादुर ने बताया कि महापौर ने आश्वासन दिया है कि आरोपितों की गिरफ्तारी होकर रहेगी। इसके साथ ही निगम मामला वापस नहीं लेगा। 

    नहीं की मोती बाजार की सफाई

    मारपीट के बाद हड़ताल पर गए निगम कर्मचारियों ने शुक्रवार को मोती बाजार में सफाई नहीं की। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपित गिरफ्तार नहीं होते वे मोती बाजार में सफाई नहीं होने देंगे। शहर की व्यवस्था सुचारू रहेगी। 

    मध्यस्थता के प्रयास जारी

    लक्ष्मी फर्नीचर के व्यापारी को बचाने व मोती बाजार में सफाई व्यवस्था शुरू कराने को लेकर कुछ व्यापारी नेता शुक्रवार सुबह से मध्यस्थता का प्रयास करते रहे। कभी ये नेता क्षेत्रीय विधायक के पाए गए तो कभी महापौर के फोन घनघनाते रहे। नगर निगम अधिकारियों से भी मुलाकात कर मामले में मुकदमा वापस लेने की मांग की गई लेकिन निगम अधिकारियों ने इन्कार कर दिया। इस दौरान महापौर ने भी स्पष्ट कहा कि निगम कर्मियों पर हमला बर्दाश्त नहीं होगा।

    यह भी पढ़ें: अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम पर हमला Dehradun News

    यह भी पढ़ें: मॉडल रोड के शिगूफे के बाद स्मार्ट रोड के हसीन ख्वाब Dehradun News