विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब पालिका अध्यक्ष ने सीएम धामी को याद दिलाई उनकी घोषणा, बोलीं- एक साल बीते, लेकिन नहीं बन पाई सड़क

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:59 PM (GMT+05:30)

मुनिकीरेती में ढालवाला-चीनी गोदाम सड़क निर्माण में देरी पर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन सौंपा।

एक साल पहले घोषणा के बावजूद काम शुरू न होने से स्थानीय लोग, खासकर स्कूली बच्चे, धूल और जलभराव से परेशान हैं।

एक साल पहले घोषणा के बावजूद काम शुरू न होने से स्थानीय लोग, खासकर स्कूली बच्चे, धूल और जलभराव से परेशान हैं।

HighLights

  1. पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन सौंपा।

  2. ढालवाला-चीनी गोदाम सड़क निर्माण में एक साल से देरी।

  3. धूल, मिट्टी, जलभराव से स्थानीय लोग, स्कूली बच्चे परेशान।

संवाद सूत्र, मुनिकीरेती। नगरपालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला अंतर्गत ढालवाला मुख्य मार्ग से चीनी गोदाम तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू न होने पर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने पूर्णानंद खेल मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा।

पालिकाध्यक्ष ने अवगत कराया कि नरेंद्रनगर में आयोजित मां कुंजापुरी मेले में बीते वर्ष मुख्यमंत्री की ओर से ढालवाला मुख्य मार्ग से चीनी गोदाम तक सड़क निर्माण की घोषणा की गई थी। किंतु एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक उक्त मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

सड़क निर्माण न होने के कारण इस मार्ग पर उड़ने वाली धूल, मिट्टी और जलभराव से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी होती है। बरसात के दिनों में जलभराव के कारण मार्ग पर चलना और भी मुश्किल हो जाता है।

भागीरथी आश्रम धाम पहुंचे मुख्यमंत्री

ऋषिकेश के चंद्रेश्वनगर में आयोजित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक स्थित भागीरथी आश्रम धाम पहुंचे। आश्रम में उन्होंने आश्रमाध्यक्ष स्वामी आत्मानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के उपलक्ष में विशेष पूजा अर्चना की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।