विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather : इस दिन से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में होगी भारी बारिश, पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Sat, 02 Jul 2022 07:44 AM (IST)

Uttarakhand Weather मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में भारी वर्षा से राहत के आसार हैं। पांच जुलाई ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather : पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह
Uttarakhand Weather : पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मानसून पहुंचने के बाद से वर्षा का क्रम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में भारी वर्षा से राहत के आसार हैं। हालांकि, कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा का क्रम जारी रह सकता है। वहीं, पांच जुलाई से मानसून की वर्षा फिर जोर पकड़ सकती है। वहीं शनिवार को देहरादून में तड़के हल्‍के बादल छाए रहे। 

देश के छोटे-बड़े करीब दो दर्जन मार्ग अब भी बंद

पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन से दुश्वारियां बनी हुई हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के लिए मार्ग सुचारु हैं। वहीं बदरीनाथ हाईवे बार-बार बंद हो रहा है। इसके अलावा प्रदेश के छोटे-बड़े करीब दो दर्जन मार्ग अब भी बंद हैं।

48 घंटे बाद भी बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में अवरुद्ध

बदरीनाथ हाईवे दूसरे दिन शुक्रवार को भी रुद्रप्रयाग व श्रीनगर के बीच सिरोबगड़ में अवरुद्ध रहा। प्रशासन ने वाहनों को छातीखाल व खेड़ाखाल मोटर मार्ग से डायवर्ट किया। जिससे इन मोटर मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। साथ ही बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में उभरे नए भूस्खलन जोन में भी मलबा आने से तड़के दो घंटे मार्ग अवरुद्ध हुआ। सुबह सात बजे हाईवे को सुचारू किया गया।

29 जून को मानसून ने दी थी दस्तक

प्रदेश में 29 जून को मानसून ने दस्तक दी। इसके साथ ही वर्षा का क्रम तेज हो गया। पिछले दो दिन पहाड़ में हुई मूसलधार वर्षा से जगह-जगह भूस्खलन हुआ और नदी-नाले उफान पर आ गए।

पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके बाद पांच जुलाई से ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें :- Monsoon की शुरुआत के साथ ही उत्‍तराखंड में सड़कों पर गिर रहे पहाड़, तस्‍वीरों में देखें कैसे जोखिम भरे हुए रास्‍ते