Move to Jagran APP

Chardham Yatra 2022 : लामबगड़ और सिरोहबगड़ में हाईवे खुला, बदरीनाथ यात्रा सुचारू, यमुनोत्री राजमार्ग पर भी आवाजाही शुरू

Chardham Yatra 2022 बदरीनाथ हाईवे लगातार अवरुद्ध हो रहा है। शुक्रवार को भी बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में मलबा आने से बंद रहा। हालांकि बाद में मार्ग खुल गया। हाईवे सिरोबगड़ में देर रात्रि को खुलने के बाद फिर सुबह छह बजे से मलबा आने से अवरुद्ध हो गया था।

By Nirmala BohraEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 08:08 AM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 10:17 AM (IST)
Chardham Yatra 2022 : लामबगड़ और सिरोहबगड़ में हाईवे खुला, बदरीनाथ यात्रा सुचारू, यमुनोत्री राजमार्ग पर भी आवाजाही शुरू
Chardham Yatra 2022 : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग खनेड़ा के पास आवाजाही के लिए खुला

टीम जागरण, चमोली : Chardham Yatra 2022 : इस मानसून की शुरुआत से ही बदरीनाथ हाईवे लगातार अवरुद्ध हो रहा है। शुक्रवार की रात चमोली जिले में बारिश हुई जो शनिवार की सुबह रुक गई। वहीं बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में मलबा आने से तड़के बंद हो गया था। जिसे बाद में यातायात के लिए खोल दिया गया। यहां कई यात्री वाहन फंसे हुए थे और मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे थे। मार्ग खुलने के बाद यात्री अपने गंतव्‍य के लिए रवाना हुए। 

loksabha election banner

सिरोबगड़ में हाईवे खुला

हाईवे सिरोबगड़ में शुक्रवार देर रात्रि को खुलने के बाद फिर शनिवार की सुबह छह बजे से मलबा आने से अवरुद्ध हो गया। जिसे सुबह करीब दस बजे आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया गया। केदारनाथ यात्रा सुचारू है। वहीं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी खनेड़ा के पास अवरुद्ध हो गया था। जिसे दोपहर बाद आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

लामबगड़ में उभरे नए भूस्खलन जोन में मौसम साफ होने पर भी गिर रहे पत्थर

बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में उभरे नए भूस्खलन जोन में साफ मौसम में भी पत्थर गिर रहे हैं। जिससे यहां पर पुलिस व एसडीआरएफ की देखरेख में वाहनों की आवाजाही हो रही है। पुलिस को दिनभर में कई बार ट्रैफिक रोक कर वनवे आवाजाही करनी पड़ रही है।

वहीं, दो दिन पूर्व हुई वर्षा से टिहरी जिले में छह ग्रामीण मोटर मार्ग बंद पड़े हैं। जनपद पौड़ी में 12 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। मार्गों को खोलने के लिए प्रशासन के आदेश पर संबंधित डिवीजनों ने जेसीबी मशीनें लगाई हैं। चमोली जिले में 12 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं।

सिरोबगड़ स्लाइडिंग जोन में लगातार गिर रहा पहाड़ी से मलबा

वहीं वर्षा के चलते बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ स्लाइडिंग जोन में लगातार पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। गत दिवस सुबह से ही हाईवे सिरोबगड़ में बंद हो गया। शुक्रवार देर रात आवाजाही सुचारू हुई, हालांकि शनिवार तड़के मार्ग दोबारा बंद हो गया।

चालीस किमी अतिरिक्त सफर कर श्रीनगर पहुंच रहे वाहन

छातीखाल से लगभग आठ किमी अतिरिक्त चलना पड़ रहा है, जबकि खेड़ाखाल से चालीस किमी अतिरिक्त सफर तय कर वाहन श्रीनगर गढ़वाल पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल ने सिरोबगड़ पहुंचकर मौका मुआयना कर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों एवं ठेकेदारों को युद्ध स्तर पर कार्य कर यातायात को सुचारू करने के निर्देश दिए। मार्ग को खुलवाने का कार्य शुरू कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें :- Uttarakhand Weather : इस दिन से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में होगी भारी बारिश, पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.