Dehradun : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से इंकार, आरोपित गिरफ्तार
आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे जानकारी मिली कि आरोपित शादीशुदा है और आरोपित ने शादी करने से मना कर दिया लेकिन उसके बाद भी आरोपित किसी न किसी बहाने अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। वह दो माह की गर्भवती है।
देहरादून, जागरण ऑनलाइन टीम : फ्लैट में सफाई करने वाली एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष रायपुर कुंदन राम ने बताया कि एक युवती ने तहरीर दी है कि वह मयूर विहार क्षेत्र में एक फ्लैट में घर का काम करती है। उसी फ्लैट के मालिक के कुत्ते को घुमाने का काम सुमित नाम का युवक करता था।
आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे जानकारी मिली कि आरोपित शादीशुदा है और आरोपित ने शादी करने से मना कर दिया लेकिन उसके बाद भी आरोपित किसी न किसी बहाने अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। वह दो माह की गर्भवती है।
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित सुमित कुमार निवासी मकान नंबर 213 अंबेडकर कॉलोनी डीएल रोड डालनवाला देहरादून को ऋषि नगर चौक सहस्त्रधारा रोड से गिरफ्तार किया।