विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवता के स्वागत को तीन सौ कारसेवक मोहना पहुंचे

By JagranEdited By:
Published: Sun, 21 Nov 2021 09:44 PM (IST)

संवाद सूत्र साहिया/चकराता जौनसार के समाल्टा व उद्पाल्टा खत से तीन सौ ग्रामीणों का जत्था गाज

देवता के स्वागत को तीन सौ कारसेवक मोहना पहुंचे
देवता के स्वागत को तीन सौ कारसेवक मोहना पहुंचे

संवाद सूत्र, साहिया/चकराता : जौनसार के समाल्टा व उद्पाल्टा खत से तीन सौ ग्रामीणों का जत्था गाजे-बाजे के साथ छत्रधारी महाराज चालदा महासू के स्वागत को समाल्टा मंदिर से मोहना के लिए रवाना हुआ। अरसे बाद देवता के प्रवास पर समाल्टा आने की खुशी में स्थानीय ग्रामीणों ने हारुल व लोक गीत के साथ तांदी-नृत्य की प्रस्तुति से समा बांधा।

लोक परपंरा के अनुसार छत्रधारी चालदा महाराज की देव पालकी एक स्थान से दूसरे जगह पूजा-अर्चना को प्रवास पर जाती है। पिछले दो साल से मोहना मंदिर में विराजमान चालदा महासू का अगला प्रवास कार्यक्रम जौनसार के समाल्टा व उद्पाल्टा खत में निर्धारित है। सोमवार को देव पालकी मोहन मंदिर से पहले पड़ाव के तहत बागड़ी की पूजा-अर्चना को रात्रि प्रवास पर उपलगांव खत के ग्राम ठाणा पहुंचेगी।

देवता को लेने समाल्टा से मोहना मंदिर गए कारसेवक देव पालकी को 23 नवंबर को समाल्टा के नए मंदिर में विराजमान करेंगे। सोमवार को मोहना से शुरू होने जा रही चालदा महाराज की प्रवास यात्रा में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु पदयात्रा में शामिल होंगे।

देव आराधना को स्थानीय ग्रामीणों ने लोक परंपरा से अनजान युवाओं को परंपरागत पोशाक में जौनसारी समाज की पुरातन संस्कृति को बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर सदर स्याणा अर्जुन सिंह तोमर, संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग कलम सिंह चौहान, मंदिर समिति के अध्यक्ष सरदार सिंह तोमर, एसएमआर डिग्री कालेज के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर, पूर्व प्रधान रणवीर सिंह चौहान, गोपाल तोमर, अर्जुन सिंह चौहान, भगतराम, प्रताप सिंह, रतन सिंह चौहान, प्रीतम सिंह तोमर, अमर सिंह, शूरवीर सिंह, मातबर सिंह आदि मौजूद रहे।