विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धांत बडोनी लूट प्रकरण: मोहम्मद दीपक ने किया समर्थन, संगठन पर उठाए सवाल

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:11 PM (IST)

मोहम्मद दीपक ने पटेलनगर लूट प्रकरण में गिरफ्तार बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी का समर्थन किया है। उन्होंने संगठन पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, देहरादून। पटेलनगर में हुई लूट प्रकरण में गिरफ्तार बजरंग दल के कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी प्रकरण में अब कोटद्वार के चर्चित मोहम्मद दीपक भी सामने आए है। उन्होंने इस मामले में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो भी प्रसारित किया है।

उन्होंने कहा कि सिद्धांत बडोनी हमारे उत्तराखंड का बेटा है। उन्होंने वीडियो में संगठन को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि सिद्धांत बडोनी पर लूट का मामला दर्ज हुआ, ऐसे में उनके परिवार से पूछकर देखिए उनपर क्या बित रही होगी।

वीडियो में मोहम्मद दीपक ने सिद्धांत को गलत न ठहराकर संगठन को गलत बताया। उन्होंने कहा कि जहां भी आपको मोहम्मद दीपक की जरुरत होगी, वहां भाई या दोस्त के नाते साथ खड़ा रहूंगा।

गरमाया बडोनी की गिरफ्तारी का मामला

बजरंग दल के कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी की गिरफ्तारी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के बाद इंटरनेट मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है।

मामले को लेकर जहां अलग-अलग तरह की पोस्ट और टिप्पणियां सामने आ रही हैं, वहीं कुछ पोस्टों में भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में पुलिस के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही इंटरनेट मीडिया पर फैल रही भ्रामक और भड़काऊ सामग्री पर अंकुश लगाने की चुनौती बढ़ सकती है।

इंटरनेट मीडिया पर लगातार बढ़ रही गतिविधियों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट, कमेंट और वीडियो के जरिये मामले को लेकर माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।

कुछ पोस्टों में ऐसी भाषा और दावे किए जा रहे हैं, जिनसे लोगों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है। पुलिस के सामने अब ऐसी सामग्री की पहचान कर समय रहते कार्रवाई करना बड़ी चुनौती होगी।

पुलिस के सोशल मीडिया मानिटरिंग सेल हुई सक्रिय

इंटरनेट मीडिया पर नजर रखने के लिए पुलिस की सोशल मीडिया मानिटरिंग सेल सक्रिय हो गई है। सेल विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रसारित हो रही पोस्टों, वीडियो और टिप्पणियों की निगरानी कर रही है। किसी भी व्यक्ति की ओर से अफवाह फैलाने, भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किए जाने पर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट खबर या भड़काऊ पोस्ट को बिना जांचे-परखे साझा न करें। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रकरण में एसपी सिटी ने दी सफाई

सिद्धांत बडोनी की गिरफ्तारी का मामला गरमाने के बाद शुक्रवार को एसपी सिटी ने अपना बयान जारी किया है। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई बिना साक्ष्यों के नहीं की गई है। जांच के दौरान जिन लोगों की भूमिका सामने आई, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

सिद्धांत बडोनी की गिरफ्तारी के बाद कुछ लोग इस पूरे प्रकरण को संगठन से जोड़कर पेश कर रहे हैं। कुछ लोग जानबूझकर एक व्यक्ति के मामले को पूरे संगठन से जोड़कर संगठन को निशाना बनाने का प्रयास कर रहे हैं। किसी व्यक्ति के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को पूरे संगठन की गतिविधियों से जोड़ना उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें- छठ पर्व पर देहरादून स्टेशन पर पूर्वांचल यात्रियों की भारी भीड़, राप्ती गंगा एक्सप्रेस में मची भगदड़

यह भी पढ़ें- देहरादून चाय बागान पर नैनीताल हाई कोर्ट का फैसला, जमीन की बिक्री-ट्रांसफर पर लगी रोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।