विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्कूटी से भ्रमण पर निकले विधायक रेलवे फाटक पर अटके, लोग बोले- 'हम भी ऐसे ही फंसते हैं'

Published: Sat, 28 Nov 2026 09:05 AM (IST)

विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने स्कूटी पर रायवाला क्षेत्र का दौरा किया और रेलवे फाटक पर अटक गए।

विधायक प्रेमचंद अग्रवाल. File Photo

विधायक प्रेमचंद अग्रवाल. File Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, रायवाला। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने एक भाजपा कार्यकर्त्ता के साथ उनकी स्कूटी पर सवार होकर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान वह कई लोगों से भी मिले और उनका हालचाल जाना।

इस बीच जब वह रायवाला बाजार की ओर निकले तभी रेलवे फाटक बंद हो गया। करीब 10 मिनट तक वह फाटक पर अटके रहे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनको रेलवे फाटक के चलते रोजाना हो रही परेशानी बताई। जिस पर विधायक ने जल्द ही इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोगों व रेलवे के साथ बैठकर विचार-विमर्श करने का आश्वासन दिया।

वहीं, विधायक ने राव विहार कालोनी में संतोष शाह, बनखंडी में साबू और सुनील नौटियाल के घर जाकर उनके स्वजन के निधन पर शोक जताया। इस दौरान ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, सागर गिरि, अजय कुमार सिंह, अजय साहू, गणेश रावत आदि रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।