Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खानपुर विधायक चैंपियन बोले, कृषि कानून किसानों के लिए साबित होगा मील का पत्थर

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Tue, 06 Oct 2020 06:15 AM (IST)

    विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि कृषि कानून किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह किसानों के विकास की राह को खोलेगा। साथ ही कहा किसानों को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।

    कृषि कानून किसानों के लिए साबित होगा मील का पत्थर।

    रुड़की, जेएनएन। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि कृषि कानून किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह किसानों के विकास की राह को खोलेगा। किसानों को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। विधायक चैंपियन ने यह बात भंगेड़ी महावतपुर गांव में आयोजित संगोष्ठी के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसान का भला नहीं किया। किसान को उसकी उपज बेचने के लिए कभी भी स्वतंत्र नहीं रखा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक चैंपियन ने कहा कि आजादी के 72 साल के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को छूट दी कि देश में वह कहीं पर भी अपनी उपज बेच सकते हैं। उनका ये भी कहना है कि एक समय था कि यूरिया, डीएपी लेने के लिए पुलिस के डंडे खाने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। किसानों को भरपूर मात्रा में खाद मिल रहा है। 

    विधायक प्रणव सिंह चैंपियन यहीं नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब देश से कांग्रेस खत्म हो चुकी है। किसान संगठनों के नाम पर कांग्रेस पार्टी सिर्फ राजनीति कर रही है। किसान जिस ट्रैक्टर की पूजा करता है कांग्रेस उसमें आग लगाने का काम कर रही है। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पुंडीर, ठाकुर चंदन सिंह, पूर्व प्रधान परशुराम सिंह पुंडीर, सुबोध शर्मा, जसवंत सिंह थापा आदि ने विचार व्यक्त किए।

    यह भी पढ़ें: विधायक पूरण सिंह फर्त्‍याल को मनाने की एक और कोशिश, सांसद अजय भट्ट और अजय टम्टा करेंगे बात

    विधायक चैंपियन ने कैंप कार्यालय में किया झंडारोहण

    खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने रुड़की स्थित कैंप कार्यालय पर सोमवार को विधि विधान के साथ 51 फुट ऊंचाई वाले भाजपा के झंडे को फहराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, महापौर गौरव गोयल, लक्सर नगर पालिकाध्यक्ष अम्बरीश गर्ग, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन प्रदीप चौधरी, आदेश सैनी समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। 

    यह भी पढ़ें: निशंक बोले, कृषि सुधार विधेयकों पर कांग्रेस का दोगला व छल कपट भरा चरित्र हुआ उजागर 

    comedy show banner
    comedy show banner