विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा विधायक खजानदास ने कहा-महामारी में सभी राजनीतिक दल करें सरकार का सहयोग

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 01 May 2021 08:24 AM (IST)

कोरोना संक्रमण के रोकथाम को सरकार की ओर से भरसक प्रयास कर आश्वासन देते हुए राजपुर रोड विधायक खजानदास ने ...और पढ़ें

भाजपा प्रवक्ता और विधायक खजानदास। फाइल फोटो
भाजपा प्रवक्ता और विधायक खजानदास। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, देहरादून। कोरोना संक्रमण के रोकथाम को सरकार की ओर से भरसक प्रयास कर आश्वासन देते हुए राजपुर रोड विधायक ने सभी दलों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस महामारी से निपटने के लिए हमें मिलकर कार्य करना होगा।

भाजपा प्रवक्ता और विधायक खजानदास ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि सरकार ने सभी विधायकों को विधायक निधि कोरोना की रोकथाम में लगाने की अनुमति दी है। जिसके बाद सभी आगे आ रहे हैं। बताया कि उक्त धनराशि से जनमानस को अधिक सहयोग व लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता कर कोरोना के खिलाफ जंग में किसी प्रकार के सहयोग के लिए तत्काल सूचित करने की बात कही।

खजानदास ने कहा कि विधायक निधि की मालिक जनता है न कि जनप्रतिनिधि। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे इस संकट की घड़ी में साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। राजनीति छोड़कर प्रदेश की जनता की सुरक्षा और हित पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। जनता की पीड़ा को समझते हैं और इस संकट काल में भी आमजन की सुरक्षा ही उनकी प्राथमिकता है।

आंबेडकर नगर मंडल ने लगाया वैक्सीन कैंप

भाजपा आंबेडकर नगर मंडल की ओर से टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 196 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में इंदिरेश नगर में आयोजित कैंप का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक खजान दास ने किया। जिसमें क्षेत्र के 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों ने लाभ लिया। पार्षद मनोज जाटव, मंडल महामंत्री अरुण खरबंदा, विपिन खंडूड़ी, दीपक अग्रवाल, मनोज सिंघल, पवन अग्रवाल आदि ने कैंप के आयोजन में सहयोग किया।

यह भी पढ़ें-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले, भाजपा तैयार करेगी डाक्टरों का पैनल

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें